नीमचमध्यप्रदेश
मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी को लगा सवा क्विंटल खिचड़ी महा प्रसाद का भोग

*नीमच*
*मनासा*

श्री नरसिंह मंदिर स्थित मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी को फाल्गुन कृष्ण विजया एकादशी के पावन पर्व पर सवा क्विंटल खिचड़ी महाप्रसाद का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन अर्चन, श्रंगार और महा आरती का आयोजन किया गया।

रामपुरा, कुकड़ेश्वर, मनासा और आसपास के गांवों से भक्त जन श्री नरसिंह मंदिर स्थित मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी भागवताचार्य पंडित गोविंद उपाध्याय ने बताया कि श्री नरसिंह मंदिर में विराजमान मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी नित निरंतर विश्व प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं और भक्तों की अर्जियां पूरी हो रही
हैं।



