रतलामआलोट

प्रतिष्ठा महोत्सव के पंचम दिवस दादा गुरुदेव का पूजन एवं दादावाड़ी का द्वार का हुआ उद्घाटन

प्रतिष्ठा महोत्सव के पंचम दिवस दादा गुरुदेव का पूजन एवं दादावाड़ी का द्वार का हुआ उद्घाटन

किशनगढ़ ताल

ठाकुर शंभू सिंह तंवर

नगर के श्री जिन कुशल सूरी दादावाड़ी प्रतिष्ठा महोत्सव के पंचम दिन शनिवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में लाभार्थी दाखाबाई सुंदरलाल नाहर परिवार महिदपुर तथा साध्वी मंडल की उपस्थिति में विधि कारक द्वारा विधि विधान से दादावाड़ी का द्वार उद्घाटन करवाया, इसके पश्चात दादा गुरुदेव का पूजन लाभार्थी सुरेश कुमार नवलखा परिवार रतलाम की उपस्थिति में साध्वी मंडल द्वारा कराई गई ।

इस दौरान साध्वी चंदनबाला श्री जी ने कहा कि प्रतिष्ठा के बाद जो मंदिर का द्वार खोलता है उसका भी भाग्य खुलता है, इस दौरान दादावाड़ी के लाभार्थी महेंद्र सिंघी और रिखब चंद झाड़जू सहित संघ के सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित थी । श्री जिन कुशल सूरी दादावाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश बांठिया, सचिव डॉ सुनील चोपड़ा, कोषाध्यक्ष नितेश बांठिया, लाभार्थी परिवार का बहुमान किया और सभी लाभार्थी एवं सकल संघ के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

 

नूतन जिनालय स्थान पर पहुंचे साध्वी मंडल

 

नगर में त्रिस्तुतिक संघ के अध्यक्ष के आग्रह पर साध्वी चंदनबाला श्री एवं साध्वी चारित्र कलाश्री जी साध्वी मंडल के साथ नूतन जिनालय श्री वासु पूज्य एवं राजेंद्र सूरी दादावाड़ी के स्थान पर पहुंचकर निर्माण कार्य को भी देखा है और वहां चंदन बाला श्री जी ने अभिमंत्रित वाक्षेप डाला, उन्होंने कहा कि यहां का संघ काफी मजबूत है और यह नागेश्वर की तलहटी है और यह जिनालय भी तलहटी के रूप विकसित होगा और नागेश्वर तीर्थ पेडी सहित सभी के सहयोग से अच्छे से अच्छा मंदिर बने यही हमारी शुभकामना है, उन्होंने कहा कि पहले हम जैन हैं यही भावना सबकी होना चाहिए । नूतन जिनालय प्रेरिका साध्वी चारित्र कलाश्री जी ने मंदिर की भूमिका बताई उन्होंने कहा कि यहां के संघ द्वारा मुझे इस काम के लिए जिम्मेदारी दी है जो संघ के सहयोग और गुरुदेव के आशीर्वाद से पूरी होगी । इस दौरान त्रिस्तुतिक संघ अध्यक्ष संजय डूंगरवाल सचिव सचिन जैन राजेंद्र पारीख (बंटी), विमल जैन, अनिल पारिख, नगर परिषद अध्यक्ष ममता जैन नागेश्वर तीर्थ सचिव धर्मचंद जैन सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}