इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 14 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं, उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 14 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं, उत्सव और जयंतीयां 

🌹

14 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉

1537 – गुजरात के बहादुर शाह को पुर्तग़ालियों ने धोखे से गिरफ़्तार करने की कोशिश की और भागने के चक्कर में वह डूब गया।

1556 – पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।

1628 – शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा।

1658 – दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।

1663 – कनाडा फ़्रांस का एक प्रान्त बना।

1670 – रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियाें को वियना से बाहर किया।

1743 – हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।

1846 – क्राको गणराज्य का विद्रोह पूरे पोलैंड में फैल गया।

1881 – भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।

1899 – अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।

1893 – हवाई अमेरिका का हिस्सा बना।

1912 – इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।

1920 – शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।

1924 – आइबीएम की न्यूयॉर्क में स्थापना हुई ।

1931 – तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष पं. मदन मोहन मालवीय ने वायसराय के सामने सजा माफी के लिए 14 फरवरी, 1931 को अपील दायर की कि वह अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए मानवता के आधार पर भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की फांसी की सजा माफ कर दें।

1938 – पालमाख़ गुट के हथियारबंद ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार को जारी रखते हुए अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के सासा गांव में अपना घिनौना अपराध आरंभ किया।

1943 – सोवियत फ़ौजों ने जर्मन फ़ौजों से रोस्तोव पुन: छीन लिया।

1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विश्व की सबसे भीषण ग़ैर परमाणु बमबारी आरंभ हुई।

1945 – पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।

1958 – ईराक और जार्डन को मिलाकर बने फ़ेडरेशन के मुखिया शाह फ़ैजल बने।

1959 – क्यूबा पर प्रसिद्ध क्रान्तिकारी फ़ीडल कास्त्रो का शासनकाल आरंभ हुआ।

1963 – ब्रिटेन के शल्य चिकित्सक मार्टिन स्काट मनुष्य के गुर्दे का प्रतिरोपण करने में सफल हुए।

1972 – अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।

1978 – अमेरिका ने मिस्र, सऊदी अरब और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की।

1979 – काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या कर दी।

1988 – फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए।

1989 – बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री पाल्क वाडेन को एक माह बाद फिरौती देने के बाद छोड़ा गया।

1989 – भोपाल गैस कांड की जिम्मेदारी यूनियन कार्बाइड, सरकार को मुआवजा देने पर राजी हुई व सम्बन्धित याचिका पर सुनवाई बंद की।।

1989 – ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।

1990 – बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।

1992 – सोवियत संघ से अलग हुए गणराज्यों में आधे से अधिक ने अलग सेना बनाने की घोषणा की।

1993 – कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।

1999 – इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।

2000 – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।

2001 – अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे।

2002 – उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।

2003 – श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।

2004 – जर्मन निदेशक की ‘हेड आन’ फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।

2005 – विडियो- शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरूआत हुयी।

2006 – न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।

2007- मातृ पितृ पूजन दिवस की शुरुआत हुई। ये पंचांग मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित है।

2008 – नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया।

2008 – सिद्धार्थ सिन्हा की लघु भोजपुरी फ़िल्म उधेड़बुन की प्रतिष्ठित बर्लिन महोत्सव सिल्वरबेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009 – सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।

2019 – कश्‍मीर घाटी के पुलवामा जिले में सी०आर०पी०एफ० के काफिले पर हुए आत्‍मघाती हमले में 43 जवान शहीद और कई अन्‍य घायल। आतंकी गुट जैश – ए – मोहम्‍मद ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली।

2019 – केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड के अध्‍यक्ष सुशील चन्‍द्रा नये निर्वाचन आयुक्‍त बने।

2020 – भारत और पुर्तगाल ने रक्षा , निवेश, परिवहन, बंदरगाह और बौद्धिक संपदा अधिकार सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के 14 समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।

2020 – कश्‍मीर के लेथपोरा में सीआरपीएफ के शहीद हुए 40 जवानों के एक स्‍मारक का उद्घाटन।

2020 – सूचना और प्रसारण सचिव रवि मित्‍तल ने तमिल, असमिया और डोगरी भाषा में आकाशवाणी समाचार वेबसाईट का शुभारम्‍भ किया।

2020 – पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान में एक वाहन के खाई में गिरने से 12 लोगों मौत, 23 घायल हुए।

2021 – आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई।

2021 – (डीआरडीओ) एलआर – एसएएम मिसाइलों के अंतिम उत्पादन बैच का फ्लैग ऑफ समारोह का शुभारंभ किया गया।

2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्‍नई में अर्जुन मुख्‍य युद्धक टैंक एम.के.वन-ए सेना को सौंपा।

2022 – भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे वाले, चीन के 54 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया।

2022 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी (PSLV-C52) के जरिए सैटेलाइट ईओएस-04 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2022 – भारत-इटली विदेश कार्यालय परामर्श का आठवां सत्र रोम में आयोजित हुआ।

2023 – रोमानिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।

2023 – यूरोपीय संसद ने 2035 से नई गैस व डीजल कारों की बिक्री पर रोक लगाई।

2023 – एयर इंडिया ने करीब 34 अबर डॉलर की लागत से अमेरिका की बेइंग कंपनी से 220 विमान खरीदने की घोषणा की।

2023 – भारत-अमेरिका के तरकश का छठा संयुक्त अभ्यास चेन्नई में संपन्न हुआ।

2023 – सऊदी अरब ने पहली बार एक महिला अंतरिक्षयात्री रेयान बरनावी को स्पेस मिशन पर भेजने का फैसला किया।

2023 – गेब्रिएल चक्रवात की वजह से न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया।

2023 – मिस्र के राष्ट्रपति ने मिस्र के छात्रों को वैश्विक सर्वश्रेष्ठ एम-जियोवी पुरस्कार प्रदान किया।

2024 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में ‘वर्ल्‍ड गर्वनमेंटस शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

2024 – इंडोनेशिया में एक ही दिन के विश्‍व के सबसे बडे चुनाव के लिए मतदान हुआ।

2025 – उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल का समापन हुआ।

2025 – उत्तर भारत में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौतें व लगभग 27 घायल हुए।

14 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 👉

1483 – मुग़ल सम्राट बाबर का जन्म हुआ।

1875 – राज्य परिषद के अध्यक्ष अलेक्जेन्डर मडीमैन का जन्म हुआ।

1885 – बीसवीं सदी के एक प्रमुख पाकिस्तानी मुस्लिम दार्शनिक सैयद ज़फ़रुल हसन का जन्म हुआ।

1908 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ के. हनुमंथैय्या का जन्म हुआ।

1921 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दामोदरम संजीवय्या का जन्म हुआ।

1925 – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का जन्म हुआ।

1933 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मधुबाला का जन्म हुआ। (मृत्यु- 1969)।

1935 – राइट एक अमेरिकी पेशेवर गोल्फर मैरी कैथरी “मिकी का जन्म हुआ।

1937 – गुजरात के भूतपूर्व 13वें मुख्यमंत्री रहे दिलीपभाई रमणभाई पारिख का जन्म हुआ।

1938 – हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का जन्म हुआ।

1952 – भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञा सुषमा स्वराज का जन्म हुआ।

1962 – अभिनेता सईद जाफरी की सबसे छोटी बेटी न्यूयॉर्क में जन्मी अभिनेत्री मधुर जाफरी का जन्म हुआ।

14 फ़रवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉

1834 – सन 1793 से 1798 ई. तक भारत का गवर्नर-जनरल रहा सर जॉन शोर का निधन हुआ।

1905 – उर्दू के प्रख्यात कवि दाग़ देहलवी का निधन हुआ।

1964 – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का निधन हुआ। 

1975 – मशहूर लेखक सर पेल्हम ग्रेनिवाल वुडहाउस का निधन हुआ।

2005 – लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफ़ीक़ हरीरी राजधानी बैरूत मे एक कार बम के धमाके में मारे गए।

2005 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का निधन हुआ।

2007 – मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ।

2017 – भारतीय अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् बारिद बरन भट्टाचार्य का निधन हुआ।

2020 – इंडियन रॉक बैंड ‘परिक्रमा’ के लीड गिटारिस्ट सोनम शेरपा का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकन प्रो रेसलिंग प्रमोटर जेरी जैरेट (80) का निधन हुआ।

2023 – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘लगान’ फेम एक्टर जावेद खान अमरोही (70) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी फुटबॉल तंग अंत एएफएल ऑल-स्टार चार्ली फर्ग्यूसन (83 ) का निधन हुआ।

2023 – ऑस्ट्रियाई संगीतकार (बाल) और कोस्ट (एनसेम्बल डाई रीहे) फ्रेडरिक सेरहा (96) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी फुटबॉल कोच ग्रेग मैकमैकिन (77) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी डॉन गुलेट (89) का निधन हुआ।

14 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉

🔅 मातृ – पितृ पूजन दिवस (भारत)।

🔅 मुनि सुव्रतनाथ जी मोक्ष (जैन , फाल्गुन कृष्ण द्वादशी)।

🔅 श्री दामोदरम संजीवय्या जयन्ती।

🔅 श्री दिलीपभाई रमणभाई पारिख जयन्ती।

🔅 श्रीमती सुषमा स्वराज जयन्ती।

🔅 श्री शिवचरण माथुर जयन्ती।

🔅 श्री श्यामाचरण शुक्ल स्मृति दिवस।

🔅 पुलवामा आतंकी हमला स्मृति दिवस (2019)।

🔅 लुइ-नगाई-नी (मणिपुर 14-15 फरवरी)।

🔅 पाश्चात्य पर्व – सेंट वेलन्टाइन डे (Velentine’s Day)।

🔅 विश्व बोनोबो दिवस (World Bonobo Day)।

🔅 राज्यत्व दिवस एरिजोना (संयुक्त राज्य अमेरिका)।

🔅 जन्मजात हृदय दोष जागरूकता दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}