नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 14 फरवरी 2026 शनिवार

///////////////////////////////

प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना से बदली युवा उद्यमी की तकदीर

लहसुन प्रसंस्‍करण ईकाई स्‍थापित कर, आत्‍मनिर्भर बने पूरबसिह

नव उद्योग में 7 से 8 महिलाओं को भी मिला रोजगार

नीमच 13 फरवरी 2026, मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्‍व में प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना युवाओं को स्‍वरोजगार, उद्यमिता और आत्‍मनिर्भरता की दिशा में सशक्‍त बना रही हैं। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के माध्‍यम से नीमच के युवा उद्यमी श्री पूरबसिह ने नीमच की कृषि उपज मण्‍डी चंगेरा के पास में लहसुन प्रसंस्‍करण ईकाई की स्‍थापना की हैं। पूरबसिह ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 24-25 में योजना का लाभ लेकर लहसुन प्रसंस्‍करण उद्योग प्रारंभ किया हैं। इस उद्योग में लहसुन की कली निकालकर लहसुन की कली की ग्रेडिंग एवं आकर्षण पेकिंग कर अहमदाबाद विक्रय कर रहे हैं। आज उनकी इस यूनिट में 7 से 8 स्‍थानीय महिलाओं को रोजगार मिल रहा हैं। युवा उद्यमी पूरबसिह नीमच जिले सहित अहमदाबाद व अन्‍य शहरों में लहसुन कली की पैकिंग कर विक्रय कर अच्‍छा लाभ कमा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म उद्योग उन्‍नयन योजना के तहत लहसुन प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित करने के लिए पूरबसिह को भारतीय स्‍टेट बैंक शाखा दशहरा मैदान नीमच से 30 लाख रूपये का ऋण मिला हैं। साथ ही शासन की ओर उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्‍हें 10 लाख रूपये का अनुदान भी प्रदान किया गया हैं।

युवा उद्यमी नीमच के श्री पूरबसिह लहसुन प्रसंस्‍करण उद्योग का सफलतापूर्वक संचालन कर, उनका वार्षिक टर्नओवर लगभग 80 लाख रूपये है और वे इस उद्योग से सालाना 18 से 20 लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्‍त कर रहे हैं। वे बैंक से प्राप्‍त ऋण को नियमित रूप से अदा भी कर रहे। साथ ही स्‍थानीय 7 से 8 महिलाओं में अपने लहसुन प्रसंस्‍करण उद्योग में रोजगार भी दे रहे हैं। अपने उद्योग के लिए उन्‍हें नीमच कृषि उपज मण्‍डी से किसानों के माध्‍यम से लहसुन आसानी से उपलब्‍ध हो रही है, वे लहसुन की कली निकालकर अपने उद्योग में प्रोसिसिंग कर तैयार, लहसुन कली की ग्रेडिंग व आकर्षक पैकिंग कर अच्‍छे भाव में अहमदाबाद विक्रय कर अच्‍छा लाभ कमा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना से मिली मदद से पूरबसिह सफल उद्यमी बन गये हैं।

उल्‍लैखनीय है, कि कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत अब तक कुल 205 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। इस वित्‍तीय वर्ष में 120 हितग्राहियों को लाभांवित कर, नवीन उद्योग इकाईयां स्‍थापित करवाई गई है। इस योजना के क्रियान्‍वयन में नीमच जिला प्रदेश एवं संभाग के अग्रणी जिलो में शामिल है।

===============

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन के दो प्रकरणों में 83.500 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित

नीमच 13 फरवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमाशु चंद्रा द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में कुल 83 हजार 500 रूपये की शास्ति अधिआरोपित की गई है। कलेक्‍टर ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अनावेदक अवैध परिवहनकर्ता वाहन मालिक परसराम पिता विष्‍णुलाल निवासी हतुनिया द्वारा रैत का अवैध परिवहन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 7500 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25 हजार रूपये इस प्रकार कुल 32500 रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं।

अनावेदक अवैध खनिज उत्‍खननकर्ता वाहन मालिक किशनलाल पिता भेरूलाल गुर्जर निवासी जाट द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 25500 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25 हजार 500 रूपये इस प्रकार कुल 51000 रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं। इस प्रकार दो प्रकरणों में कुल 83 हजार 500 रूपये की शास्ति अधिरोपित की हैं। खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्‍टर न्‍यायालय नीमच में प्रस्‍तुत किए गए थे।

===========

सर्पदंश पीडित एक परिवार को चार आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

नीमच 13 फरवरी 2026, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व उपखण्‍ड नीमच श्री संजीव साहू द्वारा राजस्‍व पु‍स्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत बामनबर्डी निवासी चंदाबाई पिता घीसालाल सुतार की 4 अक्‍टूबर 2025 को सर्पदंश से मृत्‍यु होने पर मृतक की वारिस माता शिवकन्‍याबाई बेवा घीसालाल सुतार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई हैं। तहसीलदार नीमच द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर, स्‍वीकृत के लिए एसडीएम नीमच को प्रस्‍तुत किया गया था।

============

उदय विहार में गूंजेगा शिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव, आज से भव्य सजावट और विशेष श्रृंगार की तैयारी

नीमच। महूं रोड स्थित उदय विहार कॉलोनी के चमत्कारी भोलेश्वर महादेव मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।आज से तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा और तीन दिन तक विभिन्न आयोजन किये जाएंगे।
महिला मंडल के नेतृत्व में 13 फरवरी 2026, शुक्रवार से 16 फरवरी 2026, सोमवार तक तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट डेकोरेशन और फूलों की सजावट से सजाया जाएगा, वहीं प्रतिदिन विशेष श्रृंगार, आरती और प्रसाद वितरण होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओपी अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 1 बजे भोलेश्वर महादेव जी के हल्दी कार्यक्रम से होगी। 14 फरवरी, शनिवार को दोपहर 1 बजे मेहंदी रस्म आयोजित की जाएगी
15 फरवरी, रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दोपहर 1 बजे भोलेश्वर महादेव जी का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान भोलेश्वर महादेव और मंदिर का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। सायंकाल भव्य महाआरती, महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन रहेगा, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा।
महोत्सव का समापन 16 फरवरी, सोमवार को दोपहर 1 बजे ‘रस बधाई’ कार्यक्रम के साथ होगा।
सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से समय पर मंदिर प्रांगण में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कष्ट करें और धर्मलाभ ले।
———-

अब 24 घंटे मिलेगा पानी: गांधी सागर-2 योजना में सामूदायिक अंशदान का शुभारंभ

जल मिशन के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक, कहा– पानी बचाएं तभी मिलेगी नियमित सप्लाईनीमच | मध्यप्रदेश जल निगम नीमच की सहायक संस्था (ISA) कैप द्वारा गांधी सागर-2 समूह पेयजल योजना अंतर्गत विकासखंड मानसा की ग्राम पंचायत डायली के ग्राम मोखमपुरा में अंशदान राशि जमा करने का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम दिनेश चंद उपाध्याय, प्रबंधक जनसहभागिता, पीआईयू नीमच के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति (VWSC) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण व ग्रामीणजन मौजूद रहे। प्रबंधक जनसहभागिता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सभी लोग पेयजल का संरक्षण करें, पानी व्यर्थ न बहाएं और योजना के रखरखाव में सहयोग दें, तो गांव में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति संभव है। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई और अंशदान राशि भी एकत्र की गई।

कैप प्रबंधक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना रसीद किसी को भी राशि न दें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। ग्राम मोखमपुरा में पाइपलाइन लीकेज की समस्या को लेकर ग्राम भ्रमण किया गया तथा डीबीएल से आए अभियंता को 3-4 दिनों में लीकेज सुधारकर नीले पड़े पाइपों को स्टैंडपोस्ट में फिक्स कर नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वहीं आनंदीपुरा और खेतपालिया में हैंडपंप व कुओं के पानी की FTK से जांच में हैंडपंप के पानी में फ्लोराइड की मात्रा पाई गई।जल मिशन के इस प्रयास से ग्रामीणों को अब सुरक्षित और नियमित 24 घंटे पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}