मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 08 फरवरी 2026 रविवार

//////////////////////

स्कूली बसों की जांच कर की गई कार्यवाही 37 हजार समझौता शुल्क वसूल

जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 7 फरवरी को जिलें में स्थित स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की चैकिंग की गई। जिसमें श्री गुरुतेग बहादुर ऐकेंडमी, रतलाम में संचालित होने वाली स्कूल बसों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान स्पीड गवर्नर की जाँच वाहन का बोनट खुलवा कर की गयी एवं सभी वाहनों में स्पीड गवर्नर लगा पाया गया, वाहनों के अग्नीशमन यंत्र को भी चलवाया जाकर देखा गया जिसमें 02 स्कूल बसों में अग्नीशमन यंत्र उपलब्ध होना नही पाये गये। इस कारण से 02 वाहनों से समझौता शुल्क राशि रु 6000/- वसूल की गई ।

स्कूल वाहनों में आपातकालीन खिड़की व दरवाजों की जाँच की गई, जिसमें 05 स्कूल बसों में आपातकालीन खिड़की व दरवाजे नट-बोल्ट से कसे पाये गये। जिससे आपातकालीन स्थिति में उनका प्रयोग किया जाना संभव नही था। इस कारण से 05 वाहनों से समझौता शुल्क राशि रु 15000/- वसूल की गई । स्कूल वाहनों में सी.सी.टी.वी कैमरो को मोबाईल में चलवाया जाकर देखा गया जो कि कार्यरत पाये गये। 07 स्कूल बसों में जो कमिया पायी गई है उन्हें दुरस्त कराया जाकर वाहनों को 5 दिवस में भौतिक सत्यापन हेतु कार्यालय में पेश किये जाने के लिए आदेशित किया गया। साथ ही सृजन महाविद्यालय की 01 बस में कमी पाये जाने पर समझौता शुल्क राशि रु 16,000/- वसूल की गई । इस प्रकार कुल समझौता शुल्क राशि रु 37,000/- शासन के पक्ष में वसूल किये गये।

चैकिंग के दौरान समस्त स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वह अपने स्कूल वाहनों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाईन जैसे वाहन का वैध बीमा, परमिट, फिटनेस, पी.यू.सी., चालक का वैध लायसेंस, अग्नीशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, स्पीड गवर्नर, सी.सी.टी.वी. कैमरे, व्ही.एल.टी.डी., पैनिक बटन एवं आपातकालीन खिड़की व दरवाजे दुरस्त रख कर ही अपने स्कूल वाहन का संचालन करे। यदि कोई भी स्कूल वाहन नियमानुसार संचालित होना नही पाया जाता है तो उन स्कूली वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत चालानी कार्यवाही की जाएगी।

============

विधायक श्री मथुरा लाल डामर की अध्यक्षता में बिरमावल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल पर आज रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यकारिणी शासन के निर्देशानुसार गठित की गई। सभा में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, क्षेत्र के जनपद सदस्य, एवं एसडीओ पी डब्लू डी श्री पी.के. राय, लेखापाल श्री संजय उपाध्याय , श्री सतीश अग्रवाल, श्री विकास जैन, श्री रमेश गिरी गोस्वामी, श्री अर्पित जैन एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक का संचालन पर्यवेक्षक बिरमावल विजयेंद्र श्रोत्रिय ने तथा डॉ.रविन अलावा ने आभार व्यक्त किया।

=========

कन्या शिक्षा परिसर बाजना में स्कूली बच्चों को चश्मे वितरित

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। नेत्र जांच उपरांत दृष्टि दोष वाले बच्चों को निशुल्क चश्मे प्रदाय किये जाते है। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एस एस गुप्ता के मार्गदर्शन में पूर्व में आयोजित शिविर में दृष्टि दोष वाले चिन्हित 95 बच्चों को कन्या शिक्षा परिसर बाजना में निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

===========

रतलाम जिले में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज शनिवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि, होली, धुरेंडी, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, ईद उल फितर, रामनवमी, महावीर जयंती, ईद त्योहार सौहार्दपूर्ण ढंग से सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए समिति सदस्यों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने निर्देशित किया कि शासकीय मंदिरों के संस्थापक अधिकारी मंदिरों में साफ सफाई की व्यवस्था रखें, मंदिरों में पुताई के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करें ताकि समय पर स्वीकृति दी जा सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एसडीएम और एसडीओपी मंदिर समितियो के साथ बैठक आयोजित करे। शासकीय मंदिरों में चढ़ावा दान पात्र में जाए । मंदिर के आसपास की सड़कों पर आवश्यक पैच वर्क का कार्य पीडब्ल्यूडी के माध्यम से करवाया जाए। कार्यक्रमों के दौरान सड़कों को खुला रखते हुए वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित श्रवण सीमा तक ही किया जाए, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करें, महिलाओ और आमजन के लिए शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चल समारोह के दौरान झांकी निकालने के संबंध में बैठक आयोजित कर पूर्व तैयारी की जाए, स्वागत स्टेज का स्थल इस प्रकार बनाया जाए जिससे आवागमन बाधित ना हो, कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य सेवको की ड्यूटी लगाई जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि पहले की तुलना में अधिक महिला बल की ड्यूटी लगाई जाएगी तथा महिला पुलिस स्कूटी टीम के माध्यम से चेन खींचने वालों पर निगरानी रखेगी। जुलूस एवं चल समारोह निकालने के लिए आयोजक अनुमति संबंधी आवेदन समय पर प्रस्तुत करें जिससे व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। बैठक के दौरान समिति सदस्यों से सुझाव लिए गए तथा तदनुसार कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये ।

बैठक में एडिशनल एसपी श्री विवेक कुमार, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभू लाल चन्द्रवंशी, हर काजी श्री अहमद अली, पूर्व महापौर श्री शैलेंद्र डागा, श्री गोविंद काकानी, श्री शरद जोशी, श्रीमती यासमीन शेरानी, श्री जितेंद्र भाटी, श्री एस आर नरगेश, श्रीमती सीमा टांक, श्री राजेंद्र सिंह गोयल, श्री बृजेश राठौर, श्री जमील पटेल, श्री राजेश कटारिया, श्री वाय चौहान, पादरी जोस मैथ्यू, श्री पवन सोमानी, श्री सलीम मेव, श्री सलीम आरिफ, श्री हरजीत सिंह सलूजा, मोहम्मद यूनुस ताप, श्री मधु पटेल, श्री कमलेश मोदी, श्री राजेंद्र सिंह पवार, श्री पी के राय, निगम आयुक्त श्री अनिल भाना, एसडीएम शहर आर्ची हरित, एसडीएम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, सी एस पी रतलाम शहर, सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

===========

फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों के एक दिवस का वेतन रोका गया

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी सैलाना श्री तरूण जैन द्वारा 6 फरवरी को जनपद पंचायत बाजना में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य की समीक्षा बैठक ली गई थी। समीक्षा के दौरान पटवारियों द्वारा कार्य में लापरवाही एवं शून्य प्रगति अथवा दस प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना पाया गया। काम मे प्रगति नहीं होने के कारण तहसीलदार बाजना श्री मनीष जैन द्वारा 21 पटवारी श्री संदीप केलवा, श्री संजय यादव, श्री मानसिंह पंवार, श्री सुनील निनामा, श्रीमती राधा डाबी, श्री संजय कुमार मौर्य, श्रीमती रेखा चारेल, श्री हितेश गोठवाल, श्री परमानंद खदेड़ा, श्री बसंतीलाल मईडा, श्री हितेश सिंह गुर्जर, श्री रोहित गुर्जर, श्री मिहिर, श्री मयंक रत्नावत, श्री ऋतुराज पंवार, श्री राजेश पालिया, श्रीमती सीमा राठौर, श्री विपिन रॉय, श्री सैय्यद हुसैन, श्रीमती सोनिया चौहान एवं श्री सुशील सिंगाड़ का एक दिवस का वेतन आहरण रोका गया है।

============

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का निरीक्षण किया

बर्थ वेटिंग रूम का उपयोग कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कहा

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का रोस्टर निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाए देखी एवं आवश्यक निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गर्भवती माताओं की प्रसव की अनुमानित तिथि के आधार पर महिलाओं को परामर्श प्रदान कर बर्थ वेटिंग रूम में समय पर भर्ती कराया जाए जिससे प्रसव संबंधी खतरों में कमी आ सके तथा प्रसव का उचित प्रबंध करते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी हो। विभाग की सब इंजीनियर कामिनी देवड़ा में बताया कि अस्पताल में ऊपरी तल पर बी एम ओ ऑफिस और लेबोरेटरी आदि के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मरीज की जांच हेतु सैंपल कलेक्शन ग्राउंड फ्लोर पर ही लिए जाएं और निर्माण कार्य में प्रगति लाई जाए। उन्होंने दवाईंयां के स्टोर कक्ष के निरीक्षण के दौरान नियर एक्सपायरी दवाईंयां की अच्छी व्यवस्था को गुड प्रैक्टिस मानते हुए सभी केंद्रों पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश मंडलोई ने बताया कि केंद्र पर चार कर्मचारियों के माध्यम से सफाई कराई जा रही है। कलेक्टर ने सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी रोस्टर भी चस्पा करने के निर्देश दिए। डॉक्टर के ड्यूटी रोस्टर अनुसार लगे हुए पाए गए । कलेक्टर ने डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर को बड़े रूप में प्रदर्शित करने तथा सीएमएचओ, एसडीएम और एसडीओपी के फोन नंबर भी प्रदर्शित करने को कहा।

कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्र में गर्भवती माता एवं शिशुओं के टीकाकरण ड्यू लिस्ट का सूक्ष्म अवलोकन किया और सभी गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं को समस्त प्रकार के टीकाकरण की सूचना एवं परामर्श प्रदान करते हुए कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से विवाह की सही उम्र तथा गर्भधारण की सही उम्र के बारे में परामर्श प्रदान किया जाए। दवाईंयो की सूची का हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में लेवल करने तथा अस्पताल के विभिन्न कक्ष में दी जाने वाली सुविधाओं के लिए कलर कोडेड व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जिससे कलर के आधार पर मरीज सेवा प्राप्त कर सके।

निरीक्षण के दौरान लेबोरेटरी में बताया गया कि वर्तमान में 80 प्रकार की जांच स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है, इनमें से 30 प्रकार की जांच कार्ड आधारित और 50 प्रकार की जांच साइंस हाउस के माध्यम से की जा रही है, मरीज को उनकी जांच रिपोर्ट मैसेज के माध्यम से भेजी जा रही है, कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मरीज को उनकी जांच रिपोर्ट व्हाट्सएप मैसेज पर भेजी जाए। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की आभा आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाएं , जिससे अन्य अस्पताल में जाने पर उनकी पूरी चिकित्सीय प्रोफाइल एक नजर में चिकित्सकों को पता लग सके। अस्पताल के प्रसव कक्ष में उपयोग में आ रही ड्रॉ शीट (टेबल पर बिछाने वाला रैकजीन जैसा कपड़ा)को हटवा कर केवल डिस्पोजल ड्रा शीट का उपयोग करने के निर्देश दिए। लेबर रूम के वॉशरूम में भी गर्म पानी का गीजर लगवाने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान भरे जाने वाले पार्टोग्राफ का सूक्ष्म अवलोकन किया, अवलोकन के दौरान पाया गया कि अधिकांश गर्भवती महिलाएं फुल डाइलेटेशन में अस्पताल में भर्ती हो रही है

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अस्पताल में उपयोग की जाने वाली टाइल्स एंटी स्किड टाइल्स का उपयोग किया जाए ताकि फिसलने की संभावना न हो। अस्पताल में चद्दर तकिया धूलवाने की उचित व्यवस्था और बर्थ वेटिंग रूम में टी वी लगवाने के लिए निर्देशित किया गया । कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से उनको मिलने वाले भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी फीडबैक लिया मरीजों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। अस्पताल में अनुपयोगी तथा पुराना सामान नियमानुसार राईट अप करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान उपस्थित लोगों ने अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता, अस्पताल के सामने खाली स्थान पर मरीज के बैठने के लिए शेडेड व्यवस्था सोनोग्राफी की सुविधा आदि की मांग रखी, कलेक्टर ने उचित प्रकार से निराकरण के लिए आश्वस्त किया। भ्रमण के समय कलेक्टर कार्यालय के सहायक अधीक्षक श्री अरुण कुमार शर्मा तथा श्री माथुर नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

===========

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के आवेदन 9 फरवरी से 21 फरवरी तक आमंत्रित

प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बाजना जिला रतलाम ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 7वी ,8वी, 9वी की रिक्तियों पर प्रवेश हेतु आवेदन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मे 9 फरवरी से 21 फरवरी तक आमंत्रित किए जा रहे है।अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक छात्र/पालक संस्था में प्रवेश हेतु (EMRSLT) प्रवेश परीक्षा 2026-27 का आवेदन 9 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक केवल ऑफलाइन माध्यम से संस्था कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं । प्रवेश परीक्षा परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित होगी।

=========

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल में कुष्ठ स्व रक्षा शिविर संपन्न

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, जिला कुष्ठ अधिकारी डा. वर्षा कुरील एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ देवेन्द्र मौर्य के मार्गदर्शन मे जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल ब्लाक आलोट मे कुष्ठ रोगी के विकृति से बचाव हेतु पी ओ डी केम्प ( स्व् रक्षा शिविर) का आयोजन किया गया। शिविर मे रोगियों को जल तेल उपचार एवं कसरत फिजियोथेरेपिस्ट प्रियंका हेराल्ड एवं रितिका मेहरा ने करवाया एवं रोगियों को टप,पटीया,एम सी आर एवं सेल्फ केयर कीट दवाई वितरित की गई एवं एक नये कुष्ठ रोगी का उपचार शुरु किया गया। शिविर में बी सी एम कैलाश पाटीदार , एम पी एस नरसत खान , कुष्ठ प्रभारी महेंद्र सेन एवं संस्था के कर्मचारी सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}