इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 07 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 07 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

07 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1788 – सिडनी का नाम और न्यू साउथ वेल्स के ब्रिटिश कॉलोनी द्वारा नामित किया गया था।

1792 – आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1795 – संयुक्त राज्य संविधान में ग्यारहवें संशोधन पारित किया गया।

1800 – फ़्रांस में एक जनमत संग्रह नेपोलियन को पर्याप्त बहुमत से प्रथम कौंसुल के रूप में पुष्टि की।

1831 – यूरोपीय देश बेल्जियम ने संविधान को स्वीकार किया।

1856 – तस्मानिया की संसद ने दुनिया में पहली बार गोपनीय मतपत्र की व्यवस्था की।

1856 – नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।

1904 – अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।

1915 – चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।

1940 – ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।

1942 – यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1943 – अमेरिका में जूतों की राशनिंग प्रणाली लागू की गई।

1944 – जर्मनी ने इटली के एंजियों इलाके में जवाबी हमले किये।

1945 – ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।

1947 – अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।

1959 – फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।

1962 – अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।

1962 – जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।

1965 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।

1974 – केंद्रीय अमरीका महाद्वीप में स्थित छोटे देश ग्रेनाडा को स्वतंत्रता मिली।

1983 – कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

1987 – जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।

1992 – यूरोपीय देशों ने नीदरलैंड्स में मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद ही यूरो मुद्रा का जन्म हुआ।

1992 – स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।

1997 – सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।

1999 – जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।

2000 – भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।

2001 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।

2003 – फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2006 – नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।

2008 – केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।

इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।

2009 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।

2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।

2019 – भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर चौथाई प्रतिशत घटाकर 6 दशमलव दो-पांच प्रतिशत की और रिवर्स रेपो दर को छह प्रतिशत किया।

2019 – छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दस नक्‍सली ढेर।

2020 – पाकिस्तान में संसद ने बच्चों के साथ यौन अपराध कर उनकी हत्या करने के दोषियों को खुले में फांसी दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया।

2021 – उत्तराखंड के चमोली ज़िले में ग्लेश्यिर टूटने से धौलीगंगा नदी में बाढ़ आयी। अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं जबकि करीब 125 लोग लापता हुए।

2021 – बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान ढाका में शुरू हुआ।

2022 – कनाडा की राजधानी ओटावा के महापौर ने आपातकाल लागू किया।

2022 – भारत – डॉ. मनसुख मांडविया ने गहन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 4.0 की शुरुआत की।

2023 – तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भूकंप प्रभावित 10 प्रांतों में तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की।

2023 – भूटान के संसदीय शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

2023 – पीपीएसी ने ऊर्जा क्षेत्र में डेटा और अनुसंधान में सहयोग को मजबूत करने के लिए आईईए के साथ आशय पत्र (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए।

2024 – उत्तराखंड सरकार ने सभी नागरिकों को समान अधिकार देने के उद्देश्य से समान नागरिक संहिता कानून बनाया।

2024 – गुजरात विधानसभा ने सर्वसम्मति से स्कूलों में श्रीभगवद्गीता पढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया।

2024 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो बम विस्फोटों में लगभग 28 लोगों की मौत व दर्जनों घायल हुए।

2025 – भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।

 07 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1862 – ब्रिटेन के साहित्यकार और अध्ययनकर्ता एडवर्ड ब्राउन का जन्म हुआ।

1865 – कोंडा वेंकटप्पय्या – आंध्र प्रदेश के समाज सुधारक और अधिवक्ता थे।

1898 – रमाबाई आम्बेडकर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।

1908- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक।

1934 – सुजीत कुमार – भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1938 – एस. रामचंद्रन पिल्लै – मार्क्सवादी नेता।

1980 – प्राची शाह – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

1992 – शफ़क़ नाज़ – एक भारतीय अभिनेत्री।

1993 – किदम्बी श्रीकान्त – भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी।

1997 – अर्जुन लाल जाट – भारतीय नौकायन खिलाड़ी ।

07 फ़रवरी को हुए निधन👉

1942 – शचीन्द्रनाथ सान्याल – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1992 – राधारमण मित्र – बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।

1993 – ललई सिंह यादव – सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।

 2005 – वी. सी. पाण्डे – अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।

2010 – डा. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक।

2014 – सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी – उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

2020 – प्रसिद्ध क्रिकेट पत्रकार और फिल्म इतिहासकार राजू भारतान का निधन।

2021 – भारतीय टेनिस खिलाड़ी रहे अख्तर अली (81) का कोलकाता में निधन हुआ।

2022 – भारतीय हथौड़ा और डिस्कस थ्रोअर , फिल्म अभिनेता, राजनीतिज्ञ और सीमा सुरक्षा बल के सैनिक रहे प्रवीण कुमार सोबती (महाभारत के भीम , 74) का निधन हुआ।

2022 – हरियाणा की मशहूर रागनी गायिका सरिता चौधरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हुआ।

2023 – प्रख्यात ज्योतिषविद् नक्षत्रगतान्वेषी डा. शंकर चरण त्रिपाठी (65) का निधन हुआ।

2023 – चेक फुटबॉल फॉरवर्ड और मैनेजर फ्रांटिसेक सिप्रो (75) का निधन हुआ।

2023 – जर्मन फ़ुटबॉल फ़ुल-बैक फ़्रेडेल लुत्ज़ (84) का निधन हुआ।

2023 – मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की फिरोजाबाद में सड़क हादसे में मौत।

2024 – अमेरिकी गायक हेनरी फैम्ब्रो (85) का निधन हुआ।

2025 – अमेरिकी मंच और स्क्रीन अभिनेता टोनी रॉबर्ट्स (85) फेफड़ों के कैंसर से निधन हुआ।

07 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 माता यशोदा जयन्ती (फाल्गुन कृष्ण षष्ठी)।

🌟 आवाजिसिद्ध महाराज महोत्सव – सुनगांव (बुलढाणा , फाल्गुन कृष्ण षष्ठी)।

🌟 भगवान सुपार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण षष्ठी)।

🌟 श्री मन्मथनाथ गुप्त जयन्ती।

🌟 श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल स्मृति दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}