मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में संत रविदास जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया 

सीतामऊ में संत रविदास जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया 

 सीतामऊ। संत शिरोमणि रविदास जी कि 649 वीं जयंती01 फरवरी रविवार को बड़े ही हर्षौऊल्लास के साथ मनाई गई

इस अवसर पर संत रविदास जी कि तस्वीर को बग्गी रथ में वरिष्ठ श्री कचरुलाल सूर्यवंशी पंडाजी , मांगीलाल सुर्यवंशी द्वारा पदार्पण कर बेंड बाजें ढोल ढमाके के साथ सीतामऊ नगर में शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मां मोड़ी माताजी मंदिर गणपति चौक महावीर चौक आजाद चौक सदर बाजार से होते हुए महा महाराणा प्रताप चौराहा होते हुवे श्रीराम विद्यालय मैदान पहुंची,  जहां पर प्रबुद्ध जन के अतिथियों के  सान्निध्य जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया।

आयोजन के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया वही सामाजिक संघंटनों द्वारा चाय-नाश्ते की भी व्यवस्था की गई इस जुलूस में महिलाएं एवं युवतियां ने बढ़-चढ़कर बड़ी संख्या भाग लिया एवं जुलूस को सफल बनाया ।

इस अवसर पर मंचासिन अतिथि गणों ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को स्मरण किया संत शिरोमणि रविदास जी का देश के लिए संदेश संत शिरोमणि रविदास जी का संदेश था कि समाज समानता प्रेम और मानवता के मार्ग पर चले उन्होंने हमेशा जाति-भेद ऊँच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए कहा कि हर इंसान समान है रविदास जी ने कर्म सत्य भाईचारे और आपसी सम्मान को मजबूत राष्ट्र की नींव बताया उनका सपना ऐसा देश था जहाँ न्याय हो शोषण न हो और हर व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन जीएं ।

जुलूस में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौर सुरेश पाटीदार गोविंद सिंह पंवार सरपंच प्रतिनिधि प्रतिपाल सिंह अक्या गलियारा सरपंच प्रतिनिधि राजपाल सिंह विजय प्रताप सिंह परवीन सिंह योगेंद्र प्रताप सिंह मोहित राज सिंह शक्ति राज सिंह चरण सिंह चौहान युवराज सिंह पर्व मराठा सहित समाज जन पदाधिकारी गण उपस्थिति रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}