सुवासरामंदसौर जिला

घसोई मंडल में हिंदू सम्मेलन संपन्न, जिसमे संतश्री का आशीर्वचन प्राप्त हुआ

घसोई मंडल में हिंदू सम्मेलन संपन्न, जिसमे संतश्री का आशीर्वचन प्राप्त हुआ

पंकज बैरागी

सुवासरा। सभी सनातनियों को एक होकर रहना होगा एक साथ संगठित होकर समाज में व्याप्त कुरूतियों को समाप्त करना है उक्त उद्बोधन सुवासरा खंड के घसोई मंडल के ग्राम घसोई में आयोजित हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते संत श्री कथा वाचक श्री पंडित दशरथ जी शर्मा भाईजी व बाल संत श्री रूद्र जी शर्मा ने व्यक्त किए।

संत श्री ने कहा कि इतिहास को याद करे किस प्रकार चितौड़ में रानी पद्मिनी के साथ हजारों मातृशक्ति ने जौहर किया था और हिंदू धर्म हिंदू संस्कृति एवं हिंदू समाज को एक माला के रूप में संगठित होकर रहने को कहा एवं हिंदू समाज व हमारे राष्ट्र को प्रथम मानकर समाज में एकात्म भाव जागृत करने को कहा ।

मातृशक्ति वक्ता श्रीमती प्रियंका जैन ने संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त पंच परिवर्तन विषय में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण ,स्व का बोध एवं नागरिक कर्तव्य विषय पर प्रतिपादन किया समाज से आग्रह किया कि इन परिवर्तनों को अपने जीवन में उतारे एवं समाज में परिवर्तन लाएं जो कि हमारे देश हमारे राष्ट्र की उन्नति में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्य वक्ता  कुटुंब प्रबोधन संयोजक श्री सुरेश सेठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समाज को संगठित करने के लिए 1925 से लेकर शताब्दी वर्ष तक जो कार्य संगठन द्वारा किए गए। हैं उन कार्यों का उल्लेख किया एवं समाज को संगठित होकर भारत माता को परम वैभव पर ले जाने का समाज से आग्रह किया वक्ताओं ने कहा कि संगठन में शक्ति है और हिंदू समाज संगठित होगा तो भारत माता को परम वैभव की और मार्ग प्रशस्त होगा।

आयोजित हिंदू सम्मेलनों में हजारों की संख्या में हिंदू भाइयों एवं माता बहनों ने सहभागिता की एवं सामूहिक सहभोज किया।

घसोई मंडल में सम्मिलित गांव सेमली, दलोद, बागड़ी खेड़ा, अंतरालिया,  लखवा, धानखेड़ी, बंजारो का खेड़ा सभी गांवों के भक्त गण कलश यात्रा लेकर पहुंचे सभी सनातन प्रेमियों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता करी व समरसता भोज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}