भांगड़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों ने केशव माधव गौशाला को 31 ट्राली सुखला की घोषणा एवं 4655 रु प्रदान किए

भांगड़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों ने केशव माधव गौशाला को 31 ट्राली सुखला की घोषणा एवं 4655 रु प्रदान किए
शामगढ़/मेलखेड़ा। समीपस्थ ग्राम भांगड़ी (मेंलखेड़ा)में श्री सुदामा भगवत प्रचार मंडल के पूज्य पंडित विक्रमजी पुरोहित के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस आज श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह में ग्राम वासियों द्वारा केशव माधव गौशाला के लिए गोवर्धन पर्वत निर्माण समिति को गौ माता की सेवा हेतु भक्तों ने 31 ट्राली सुखला देने की घोषणा की एवं रुक्मणी विवाह में कन्यादान के रूप में ₹4655 रुपए की राशि भी समिति द्वारा गौशाला को भेंट की गई
गोवर्धन पर्वत निर्माण समिति व केशव माधव गौशाला समिति द्वारा व्यास पीठ पर विराजित पंडित विक्रमजी पुरोहित का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर केशव माधव गौशाला एवं गोवर्धन पर्वत निर्माण समिति के विजय चौधरी नंदू कुमावत जगदीश वेद महान लोकेश सोनी राहुल जोशी मुकेश दानगढ़ महेश मकवाना एवं मेलखेड़ा के समाजसेवी अशोक मुजावदिया अनिल मुजावदिया सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



