मंदसौर जिलासीतामऊ

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर विद्यार्थी जीवन को दें नई ऊर्जा – डॉ. माया पंत

डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर भव्य आयोजन

सीतामऊ: 12 जनवरी, 2026 / डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर स्वदेशी’ एवं योगासन एक अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. माया पंत द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। डॉ. पंत ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन के आदर्शों को विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थी जीवन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के आदर्शों को आत्मसात कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने कम उम्र में ही बड़े-बड़े महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल किया था।

योगासन अभ्यास कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था, बल्कि विभिन्न शारीरिक समस्याओं से संबंधित आसनों के बारे में विशेष जानकारी प्रदान करना भी था। विशेषज्ञ श्री पंकज पाटीदार द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया ताकि सभी प्रतिभागी इन आसनों का सही तरीके से अभ्यास कर सकें और उनसे लाभान्वित हो सकें।

‘रन फॉर स्वदेशी’ के अंतर्गत में विष्णु रेबारी ने प्रथम स्थान, नीलू सूर्यवंशी ने द्वितीय स्थान तथा शालू पाटीदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें बाद में महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. माया पंत, डॉ. रेखा कुमावत,  श्री पंकज पाटीदार, सुश्री पूजा कुमारी, प्रो. सुमन असालिया, डॉ. राजेश कुमार वैष्णव, डॉ.गणपत माली आदि महाविद्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। यह आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व को प्रतिस्थापित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}