रतलाममध्य प्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 08 जनवरी 2026 गुरुवार

सरस्वती स्वयं सहायता समूह सिखेड़ी की दो दिन की राशि काटी जाएगी आगनबाडी कार्यकर्ता एवं सुपरवायजर को नोटिस जारी

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना रतलाम ग्रामीण 2 जिला रतलाम के आंगनवाड़ी केंद्र सिखेड़ी में दिनांक 5.1.26 एवं 6.1.26 को पोषण आहार ना मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच करने पर पाया गया कि सरस्वती स्वयं सहायता समूह सिखेड़ी द्वारा दो दिन से आंगनवाड़ी केंद्र पर नाश्ता व भोजन प्रदाय नही किया गया है। उक्त संबंध में समूह की 2 दिनों की नाशता एवं भोजन की राशि काटी जावेगी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ओर सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

===========

सभी शासकीय कार्यालय पर हो विद्युत सज्जा एवं ध्वजारोहण-कलेक्टर

आगामी गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दायित्व सौंपे

आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारी के लिए बुधवार को कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंप कर समय सीमा में कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विद्युत सज्जा करने एवं 26 जनवरी को प्रातः काल में ध्वजारोहण करने के निर्देश सभी कार्यालय प्रमुखों को दिए।  जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पोलोग्राउंड पर आयोजित होगा। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर ने परेड रिहर्सल, विद्युत व्यवस्था , साफ सफाई, मंच सज्जा,  बैठक व्यवस्था आदि के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि झांकियों की थीम का पूर्व से अनुमोदन प्राप्त करें। झांकी आकर्षक एवं विभाग की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए बनाये।

कलेक्टर द्वारा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं एसी ट्रायबल को निर्देशित किया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम एवं गणवेश गरिमामय हों।

=============

एक ही परिवार के चार लोग उल्टी दस्त से पीड़ित , एक को करवाया भर्ती ‘ के संबंध में खंडन करते हुए नगर पालिका निगम आयुक्त श्री अनिल भाना ने बताया कि मोहम्मद शादाब ने मीडिया को खराब पानी पीने की वजह से स्वास्थ्य खराब होने की बात कही । नगर निगम द्वारा मरीज के घर एवं उसके आसपास के घरो से पानी के सैंपल लिए गए जिनमें सभी प्रकार के सामान्य एवं बैक्टेरियल टेस्ट कराए गए जिनकी  रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मरीज के घर आने वाला पानी बैक्टीरिया रहित होकर स्वच्छ था, जो कि पानी की टेस्ट रिपोर्ट से स्पष्ट है। पानी स्वच्छ था इसकी पुष्टि क्षेत्र के अन्य किसी व्यक्ति के बीमार न होने से भी होती है ।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ एम एस सागर ने बताया कि मोहम्मद शादाब निवासी कुंजड़ो का वास रामचंद्र तेली की गली , सामान्य पेट दर्द एवं उल्टी दस्त की शिकायत लेकर जिला चिकित्सालय रतलाम में दिनांक 6 जनवरी को पूर्वाह्न 2: 50 बजे भर्ती किया गया था।

संबंधित क्षेत्र के अन्य कोई भी मरीज आज दिनांक तक जिला चिकित्सालय रतलाम में उल्टी दस्त की शिकायत को लेकर भर्ती नहीं किए गए हैं। सामान्य पेट दर्द एवं उल्टी दस्त के मुख्य कारण पेयजल के अतिरिक्त गरिष्ठ एवं तले हुए, अधिक मसाले वाले भोज्य पदार्थ वायरल संक्रमण आदि भी होते हैं। सामान्य पेट दर्द एवं उल्टी दस्त के उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं जिला चिकित्सालय में निशुल्क उपलब्ध है। स्वास्थ्य लाभ होने के बाद 6 जनवरी 2026 को ही मरीज मोहम्मद शादाब अपराह्न 4:05 बजे अपनी स्वेच्छा से घर चले गए । अब मरीज का स्वास्थ्य ठीक है

==============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}