मंदसौर जिलासीतामऊ
आबकारी विभाग व पुलिस द्वारा होटल, ढाबा, रिसोर्ट आदि पर सघन गश्त एवं दबिश की कार्यवाही कि गई

अवैध शराब के साथ दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार
सीतामऊ। जिला आबकारी अधिकारी रामहंस पचौरी के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को सीतामऊ क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबा, रिसोर्ट आदि पर सघन गश्त एवं दबिश की कार्यवाही की गई एवं अवैध मदिरा पान करवाने वाले एवं अवैध मदिरा विक्रय/परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग के उप निरीक्षक अमित तेकाम द्वारा आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 2 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमे सीतामऊ निवासी अभिषेक पिता हेमंत भार्गव उम्र 19 वर्ष के रहवासी मकान से 118 प्लेन देशी मदिरा, 6 मसाला देशी मदिरा, 21 सिग्नेचर बोतल, 1 हॉफ बेगपाइपर विदेशी एवं झुझार लाल पिता पूरालाल जाति गायरी उम्र 36 वर्ष निवासी बड़ावदी के रहवासी मकान से 18 पाव प्लेन देशी मदिरा अवैध मदिरा जप्त की गई। कुल 41.68 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई ।उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक कपिल मारू, ममता भाटी का विशेष योगदान रहा।पुलिस ने किया निरीक्षण – वहीं नये वर्ष में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने को लेकर सीतामऊ थाना पुलिस द्वारा 31 फर्स्ट व नववर्ष को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें पुलिस द्वारा सीतामऊ नगर क्षेत्र संचालित होटलों और ढाबो का निरीक्षण किया, ओर संचालकों को हिदायद दी कि किसी भी प्रकार की गलत गतिविधिया नहीं होने दे, अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना करे।



