उन्नाव कांड के दोषी की जमानत पर महिला कांग्रेस द्वारा तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया

उन्नाव कांड के दोषी की जमानत पर महिला कांग्रेस द्वारा तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया
मन्दसौर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देशानुसार मंदसौर जिले के संजीत ब्लॉक में महिला कांग्रेस द्वारा एक जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रूपल संचेती के नेतृत्व में उन्नाव में बलात्कार एवं हत्या के दोषी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के पश्चात राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषी को कठोरतम सजा दिलाने एवं जमानत निरस्त करने की मांग की गई।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुशाल सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, पूर्व जनपद सदस्य मोहनलाल राठौर, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रेखा दमामी, जिला उपाध्यक्ष अनीता कोरी, जिला सचिव सुनीता जादौन, कांग्रेस नेत्री मीना चौहान, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सम्यक जैन, गोपाल चंदेल, जितेन्द्र सोलंकी, शाहिद भाई, राधेश्याम दमामी सहित संजीत ब्लॉक महिला कांग्रेस की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।
महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।



