मंदसौर जिलामंदसौर

युवक पर जानलेवा हमले 10 दिन बाद भी नही हुई एफआईआर, पोरवाल समाज जनों ने दिया ज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमले 10 दिन बाद भी नही हुई एफआईआर, पोरवाल समाज जनों ने दिया ज्ञापन

मंदसौर। जहां एक ओर पुलिस अधीक्षक पुलिस व्यवस्था को सुधारने और अपराधीयों पर निरंतर नकेल कसने में लगे हुए हैं वहीं वाईडी नगर पुलिस कार्रवाई में देरी से शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते 10 दिन पूर्व पोरवाल समाज के एक व्यक्ति के साथ हुए गंभीर मारपीट के मामले में अब तक पुलिस द्वारा न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।पीड़ित युवक परमेश्वर काला, जो पान-मसाला कंपनी में सेल्समेनिंग का कार्य करता है, 14 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे काम से लौट रहा था। इसी दौरान नाहर सैयद तालाब की पाल के पास अज्ञात बदमाशों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी बाईं आंख पूरी तरह नष्ट हो गई।घटना के बाद से पीड़ित लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन वाईडी नगर थाना पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। न एफआईआर दर्ज हुई, न आरोपियों की पहचान।पीड़ित देर रात काम से लौटता है, ऐसे में उसके मन में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस की निष्क्रियता से पोरवाल समाज में भारी आक्रोश है।

इसी को लेकर आज पोरवाल समाज एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीओपी कीर्ति बघेल को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें आरोपियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

===========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}