नीमचमध्यप्रदेश
नीमच जिले में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया

नीमच
डॉ बबलू चौधरी
जिले में विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया मनासा तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया इस अवसर पर दिव्यांग सामाजिक संस्था प्रदेश अध्यक्ष सुनील बटवाल के नेतृत्व में मनासा से नीमच तक वाहन रैली निकाली गई विश्व दिव्यांग दिवस का यह कार्यक्रम नीमच में भाग क्रमांक दो में रखा गया था जिसमें जिले के सारे अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे दिव्यांग’ नाम 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था, जब उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विकलांग व्यक्तियों के लिए इस शब्द का उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने इस शब्द के प्रयोग को शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के आत्म-सम्मान को बढ़ाने के लिए एक प्रयास बताया। इस पहल के बाद, 2016 में दिव्यांगजन
अधिनियम पारित हुआ, जिसमें 21 तरह की अक्षमताओं को शामिल किया गया और यह शब्द आधिकारिक तौर पर अपनाया गया। कार्यक्रम में नीमच जिले के दिव्यांग उपस्थित थे



