इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 03 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

      🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 03 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

03 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1790 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

1796 – बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1824 – अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।

1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी (कन्फर्म कर लें )।

1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।

1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।

1959 – भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1967 – भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।

1967 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।

1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1975 – लाओस गणराज्य घोषित।

1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

1994 – ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

1999 – चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।

2000 – विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित ।

2000 – आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

2001 – गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।

2002 – यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

2004 – पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज। 

2004 – ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।

2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।

2008 – मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

2019 – संसद में दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 पारित।

2019 – भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने रोटावायरस वैक्सीन का नया संस्करण रोटावैक-5डी लॉन्च किया।

2019 – सूडान की फैक्ट्री में एलपीजी ब्‍लास्‍ट, 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत और 130 से अधिक घायल हो गए।

2020 – भारत और अमरीका ने बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।

2020 – संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा का दो दिन का विशेष अधिवेशन शुरू हुआ।

2021 – तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की जबरन शादी पर रोक लगाई।

2022 – राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये।

2022 – बंगलुरु में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी और खनन क्षेत्र में अवसरों पर निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।

2023 – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित माउंट मारापी ज्वालामुखी विस्फोट के कारण 3 किमी ऊपर हवा में विस्फोट हुआ, जिससे 23 लोगों की मौत हो गई।

2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया।

03 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1509 – कर्नाटक में प्रसिद्ध कन्नड़ संत कवि और संगीतकार कनकदास।

1882 – नंदलालबोस – भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार ।

1884 – राजेन्द्र प्रसाद – भारत के प्रथम राष्ट्रपति ।

1888 – रमेश चन्द्र मजूमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।

1889 – खुदीराम बोस – स्‍वतंत्रता सेनानी ।

1903 – यशपाल – हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक ।

1913 – शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।

1937 – विनोद बिहारी वर्मा – भारतीय भाषाविद।

1957 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।

1973 – अरूप बसक – भारत की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम के कोच।

1982 – मिताली राज – टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला ।

 03 दिसंबर को हुए निधन👉

1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1979 – मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।

1982 – विष्णु डे – एक बांग्ला साहित्यकार ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।

1999 – विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन ।

2011- देव आनंद – फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।

2016 -बेकल उत्साही का वास्तविक नाम शफ़ी खाँ लोदी था।वे एक कवि, लेखक और राजीनीतिज्ञ थे।

2020 – मसाला किंग कहे जाने वाले MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हुआ।

2021 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी क्लाउड हम्फ़्रे (77) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच सोनी हॉलैंड (84) का निधन हुआ।

2023 – कनाडाई संगीतकार माइल्स गुडविन (75) का निधन हुआ।

2024 – रोमानियाई रोइंग कॉक्स एकातेरिना ओन्सिया (70) का निधन हुआ।

 03 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 कुंभलगढ़ महोत्सव पूर्ण।

🌟 दादा धूनीवाले का निर्वाण दिवस (मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी)।

🌟 कवि श्री कनकदास जयन्ती।

🌟 श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती।

🌟 श्री खुदीराम बोस जयन्ती।

🌟 लांस नायक अल्बर्ट एक्का (लब्ध परमवीर चक्र) शहीदी दिवस।

🌟 श्री देवानंद स्मृति दिवस।

🌟 मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस।

🌟 भौपाल गैस त्रासदी दिवस।

🌟 विश्व दिव्यांग दिवस।

🌟 राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस।

🌟 सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा 

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}