
पोरवाल समाज महिला मंडल द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शरद पूर्णिमा के पावन दिवस पर पोरवाल समाज ताल महिला मंडल तथा पोरवाल समाज ताल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गरबा रास कार्यक्रम पोरवाल मंदिर पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज की बालिकाओं एवं महिलाओं ने धार्मिक संगीत की धुन पर गरबा रास किया, इसके बाद कपल गरबा का कार्यक्रम भी रखा गया। भगवान श्री कृष्ण की महाआरती की तथा खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। पीयूष काला द्वारा सभी समाज बंधुओ के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। समाज अध्यक्ष बंशीलाल सेठिया, गोरधन पोरवाल पार्षद, संजय गुप्ता, विजय चौधरी, पवन मोदी, शिवनारायण सेठिया, अशोक काला राहुल मांदलिया,शिवनारायण काला, ओम सेठिया, मुकेश मांदलिया ,गोल्डी धनोतिया, मनोज मांदलिया ,नवीन पोरवाल, राजेश मांदलिया, विजय धनोतिया, नरेंद्र मांदलिया ओमप्रकाश मजावदिया, राजेंद्र काला शैलेंद्र गुप्ता, लोकेंद्र सेठिया, बद्रीलाल सेठिया, राजेंद्र काला,राधेश्याम जी काला गोपाल सेठिया, भेरूलाल मांदलिया ,गोपाल कृष्ण धानगढ़, जगदीशचंद्र काला तथा महिला मंडल की ओर से सुनीता काला, सोनम गुप्ता ,रूपाली धनोतिया, संगीता काला, शैली मांदलिया ,टीना सेठिया, संगीता धनोतिया, ममता कामरिया, ममता मांदलिया, पुष्पा चौधरी, सावित्री काला, रेखा मांदलिया प्रीति गुप्ता आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज मांदलिया द्वारा किया गया।