नगर के जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में पर्युषण पर्व उत्साहपूर्वक मनाये जा रहा

नगर के जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में पर्युषण पर्व उत्साहपूर्वक मनाये जा रहा
सुवासरा-।नगर के जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में पर्युषण पर्व उत्साहपूर्वक मनाये जा रहा है। प्रतिदिन श्रावको के द्वारा सुबह 6 बजे भक्ताम्बर पाठ, 8 बजे से स्नात्र पूजन, केसर पूजन की जा रही है। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक वर्धमान स्वाध्याय संघ के राजेन्द्र संचेती जावरा एवं दीपक मारु उज्जैन के द्वारा प्रवचन दिए जा रहे है। दोपहर में मंदिर में नवपद पूजन का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार से स्वाध्यायी संघ के सदस्यों द्वारा कल्पसूत्र का वाचन किया जाएगा। प्रतिदीन बाहर से आये स्वाध्यायी भाइयो के द्वारा संघ में सुबह शाम प्रतिक्रमण और धर्म आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भी अयोजित हो रही है। पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन भगवान की नयनाभिराम आकर्षक अंगरचना की जा रही है। पर्युषण पर्व के पांचवे दिन रविवार को भगवान का जन्मवाचन का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर मंदिर में विशेष रूप से साज सज्जा होगी।