
दो जिले को मिलाने वाले बरखेड़ा ब्रिज की सड़क उखड़ाना तो ठीक पर अंदर के सरिऐ भी दिखाई देने लग गए है
✍️ राजेन्द्र देवड़ा
आलोट। करोड़ो की परियोजना का यह हाल पूरे सिस्टम की भ्रष्ट्र व्यवस्था की खुलती पोल है। आलोट मंदसौर मार्ग पर बरखेड़ा कला स्थित चम्बल नदी पर बने ब्रिज का निर्माण वर्ष 12/4/2017 को प्रारंभ हुआ यह ब्रिज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बनाया गया तथा ब्रिज निर्माण लागत करीब 713.54 लाख रुपए इसकी लम्बाई 10 स्पान 30 मीटर कुल 300 मीटर है। ब्रिज निर्माण कार्य 12/4/2019 को पूर्ण हुआ इस ब्रिज कि गारंटी अवधि 12/4/2024 को समाप्त हो चुकी है। 7 वर्षो में आलोट बरखेड़ा ब्रिज के पुल की सड़क की परतें उखड़ने लगी है। कई स्थानो पर तो लोहे के सरिए तक बाहर आ गऐ है जो साफतौर पर गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार का सकता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना का यह हाल पूरे सिस्टम की भष्ट्र व्यवस्था की कहानी बया कर रही है। क्या आलोट बरखेड़ा कला चंम्बल ब्रिज की सख्त जांच होगी या फिर यह मामला भी फाइलो की धूल में दब जाएगा.. भ्रष्टाचार की पोल खोलता बरखेड़ा चम्बल ब्रिज 7 वर्ष भी पूरे नही हुए सड़क उखड़ी सरिए दिखने लगे दुर्घटना का भय बना रहता है। हर रोज चम्बल ब्रिज से हजारो वाहनो की आवा-जाही बनी रहती है वही बरखेड़ा प्रसिद्ध प्राचीन जोंगणिया माता मंदिर स्थित है यहां श्रध्दालु इसी ब्रिज से आते जाते है।