आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के मंडल कार्यालय का हुआ उद्घाटन

आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के मंडल कार्यालय का हुआ उद्घाट
गोरखपुर, 13 जुलाई 2025: आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के गोरखपुर मंडल कार्यालय का उद्घाटन रविवार को जेल अधीक्षक अरुण कुमार कुशवाहा ने किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और इसे निर्भीकता के साथ निभाना चाहिए।गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकारिता के व्यवसायीकरण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि व्यावसायिकता के कारण पत्रकारिता की धार कम हुई है, जिसका मुख्य कारण निर्भीक और स्वच्छ पत्रकारिता का अभाव है।
कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, गोरखपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्रा, उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार शर्मा और मंडल प्रभारी अखिलेश ओझा ने भी अपने विचार रखे। मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष दबीर आलम, नजमुल हुदा, मो. अहमद अजीज फ्रेजर, गुफरानुल कदर, बब्लू सिंह प्रजापति, मो. युसूफ आलम, के.के. श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, मो. फैजन, सलीम सिद्दीकी, रामानंद, अनिल कुमार, राहुल, अमित भारती, अमित ओझा, सतेंद्र प्रताप सिंह, अरकान आलम, आशीष मिश्रा, अकबर अली, फिरोज अहमद सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।