गरोठमंदसौर जिला
बंगाल में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध विहिप बजरंग दल ने दिया ज्ञापन

बंगाल में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध विहिप बजरंग दल ने दिया ज्ञापन
गरोठ – विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल मालवा प्रांत योजनानुसार प्रत्येक जिला केन्द्र पर संगठन द्वारा बंगाल में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध राष्ट्रपति के नाम गरोठ जिला केन्द्र पर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन विहिप जिला मंत्री गोवर्धन सिंह जी ने किया। ज्ञापन में मांग कि गयी कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए तथा बंगाल हिंसा की NIA जांच कि जाएं। बंगाल में प्रशासन की व्यवस्था केन्द्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दी जाएं आदि।
इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह , जिला उपाध्यक्षा दीदी कृष्णा चौहान, जिला सह मंत्री प्रवीण राजगुरु जिला समरसता प्रमुख राकेश आर्य संजय मालवीय, बजरंग दल जिला संयोजक राम सिंह , सह संयोजक पवन राठौर, जिला मिलन प्रमुख अंतिम मौर्य जिला कोषाध्यक्ष अनिल कोटवाल मनोज मगर भरत बैरागी जीवन परमार हेमंत कलमोदिया सोनू व्यास, अर्जून चौहान जिला सेवा प्रमुख अंतिम सोनी जिला विद्यार्थी प्रमुख दीपक पुरी जोंटी बैरागी सुमित पटवा गोपी पंजाबी सहित सभी प्रखंड एवं खंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख पीरु सिंह पड़िहार ने दी।



