मंदसौरमध्यप्रदेश

लाडली लक्ष्मी योजना की राशि नहीं बढ़ाना महिलाओं के साथ धोखा – पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष टूटेजा

लाडली लक्ष्मी योजना की राशि नहीं बढ़ाना महिलाओं के साथ धोखा – पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष टूटेजा

 

मंदसौर। मंदसौर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनजीतसिंह टूटेजा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जो बजट पेश किया है वह हमेशा की तरह सिर्फ और सिर्फ आंकड़ों का मायाजाल है। जिन लाडली बहनों के वोटों से पुन: सरकार में आई भाजपा ने इस बजट में एक बार फिर उन सभी लाडली बहनों से धोखा करते हुए लाडली बहना योजना की राशि नहीं बढाई है जबकि इसी सरकार ने वादा किया था कि यह राशि तीन हजार रूपयें तक बढ़ाई जायेंगी। बजट में किसानों के लिए भी कुछ नहीं है हर बार भाषणों में किसानों की आय दुगुनी करने की बात कही जाती है लेकिन धरातल पर इसे उतारा नहीं जाता है इस बजट में भी किसानों के लिए विशेष कुछ नहीं है। टूटेजा ने बताया कि वित्त मंत्री ने 11 नए आयुर्वैदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की है लेकिन यह नहीं बताया कि पिछले साल जिन मेडिकल कॉलेज को खोलने की घोषणा की गई थी उनके विषय में अब तक क्या प्रगति हुई है। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति यह है की पीएम श्री कॉलेज और सीएम राइज स्कूल आज तक कांग्रेस सरकारों के जमाने में बनाए गए स्कूल और कॉलेज की इमारत में चल रहे हैं। वहां योग्य शैक्षणिक स्टाफ की नियुक्ति तक नहीं की गई है। मध्य प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को कम करने की दिशा में सरकार की कोई सोच नहीं है। हालत यह है कि मध्य प्रदेश सरकार के बजट का जितना आकार है, तकरीबन उतना ही कर्ज प्रदेश सरकार के ऊपर चढ़ चुका है। प्रदेश के ऊपर 4 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है। जो प्रति व्यक्ति के मान से 55 हजार रूपये है इतना निराशाजनक और शर्मनाक बजट को लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}