शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ में लगेगी संत श्री रविदास जी की प्रतिमा,नपा अध्यक्ष ने की घोषणा

 

जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा किया स्वागत

शामगढ़। नगर में मेघवाल समाज समिति द्वारा संत श्री रविदास की जयंती के उपलक्ष में रविदास मोहल्ले से शोभायात्रा प्रारंभ होकर सब्जी मंडी मुख्य सड़क मार्ग शिव हनुमान मंदिर डिंपल चौराहे पर पहुंची यहां से पुनः रविदास मोहल्ले में पहुंचकर महाआरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।नगर परिषद शामगढ़ व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू जायसवाल मंडल अध्यक्ष नीलकमल मेहता ने अपने निवास पर शोभायात्रा का स्वागत किया।शोभायात्रा के साथ में बड़ी संख्या में महिलाएं सर पर कलश लेकर निकली युवा डीजे पर नाचते हुवे दिखाई दिए

इस शोभायात्रा में काफी संख्या में समाजजन मौजूद रहें।नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा चौक पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।शोभायात्रा को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष ने जन भावनाओं को देखते हुए नगर में उपयुक्त स्थान देख के संत श्री रविदास जी की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा की।जिस पर मेघवाल समाज जिन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।शोभायात्रा को बलवंत सिंह पवार ने भी संबोधित किया स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंच पर नपा अध्यक्ष कविता यादव उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार गोपाल जोशी मुकेश दानगढ़ नवीन फरक्या प्रहलाद सिंह सुरेश जोशी विनोद काला ईश्वर तंवर एवं अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}