मनोरंजनमंदसौरमंदसौर जिला

दशपुर रंगमंच ने प्रसिद्ध गायक महेन्द्र कपूर का जन्मदिन मनाया 

‘‘न मुँह छुपा के जियो न सर झुका के जियो’’

 
मन्दसौर। नगर की सांस्कृतिक संस्था दशपुर रंगमंच ने प्रसिद्ध गायक महेन्द्र कपूर का जन्मदिन उनके गाये हुए गीतों को गाकर मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत सिमरन बेलानी ने गीत ‘‘मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती’’ गाकर की। श्याम गुप्ता व सतीश सोनी ने ‘‘न मुँह छुपा के जियो न सर झुका के जियो’’ सुनाया। मीना जैन ने गीत ‘‘बीत हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी’‘ गाया। तेजकरण चौहान ने गीत ‘‘ नीले गगन के तले, धरती का प्यार पले’’ गाया।
डॉ. आकांक्षा त्यागी ने ‘‘मेरी आंखों के पहले सपने‘‘ सुनाया। आबिद भाई ने गीत ‘‘तुम अगर साथ देने का वादा करो’’ सुंदर रूप से गाया। लोकेन्द्र पाण्डे ने ‘‘तुम्हारा चाहने वाला कोई मेरे सिवा कोई और हो’’ प्रस्तुत किया। नरेन्द्र सागोरे ने गीत ‘‘है प्रीत जहाँ की रीत सदा’’ सुनाया।
राजा भैया ने गीत ‘‘अबके बरस तुझे धरती की रानी’’ सुनाया। ललिता मेहता ने गीत ‘‘आधा है चन्द्रमा रात आधी’’ तथा अभय मेहता ने ‘‘चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाये हम दोनों’’ गाया।
संचालन अभय मेहता ने किया व आभार ललिता मेहता ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}