युवा संगठन चुनाव में उदिया राष्ट्रीय अध्यक्ष,काला मप्र अध्यक्ष हुए निर्वाचित


पोरवाल राजस्थान , डपकरा गुजरात इकाई के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
युवा संगठन के निर्वाचन पिपलियामंडी में संपन्न, महासभा अध्यक्ष श्री पोरवाल व निर्वाचन अधिकारीयों मंडवारिया ने जताया आभार
मंदसौर।अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के पिपलिया मंडी में 5 जनवरी रविवार को अखिल भारतीय पोरवाल महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश पोरवाल नीमच के मार्गदर्शन में एवं महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहनलाल गुप्ता पिपलिया मंडी, अधिवक्ता बंशीलाल धनोतिया समाज सेवी मुकेश काला पीरुलाल डबकरा श्री राजेंद्र संघवी देवास युवा संगठन के निवृतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डबकरा महासंघ पूर्व महामंत्री देवीलाल फरक्या सुवासरा पूर्व महामंत्री मुकेश गुप्ता नाहरगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास गुप्ता गुजरात प्रदेश अध्यक्ष निलेश रतनावत की विशेष उपस्थिति में हुए निर्वाचन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र उदिया राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश काला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन मुन्या विजय हुए वहीं मध्यप्रदेश इकाई प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र काला प्रदेश महामंत्री संजय मुजावदिया (निर्विरोध)प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज डबकरा (निर्विरोध), राजस्थान इकाई (निर्विरोध)प्रदेश अध्यक्ष अंकित पोरवाल प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील कुमार डपकरा, गुजरात इकाई (निर्विरोध) प्रदेश अध्यक्ष पवन डपकरा प्रदेश महामंत्री भरत रतनावत प्रदेश कोषाध्यक्ष शुभम शाह को निर्वाचन अधिकारी श्री हरि प्रकाश मंडवारिया नीमच सह निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल धनोतिया पिपलिया मंडी द्वारा निर्वाचित घोषित किए गए।



निर्वाचन अधिकारी हरिप्रकाश गुप्ता सर निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल धनोतिया महासभा अध्यक्ष मुकेश पोरवाल ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी युवाओं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग कर्ताओं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाएं दी,वहीं निवृत्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पोरवाल प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास गुप्ता गुजरात प्रदेश अध्यक्ष निलेश रतनावत अपने कार्यकाल में और नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र उदिया व पदाधिकारियों ने सभी सहयोग कर्ताओं का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय प्रचार मंत्री लक्ष्मीनारायण मांदलिया ने दी।