रतलाममध्यप्रदेश

समाचार रतलाम मध्य प्रदेश से 3 फरवरी 2023

विकास यात्राओं का आयोजन

जनपद पंचायत आलोट के 262 गांव में पहुंचेगी विकास यात्रा

रतलाम 02 फरवरी 2023/ जिले में राज्य शासन की विकास यात्रा का आयोजन आगामी 5 फरवरी से होने जा रहा है। संत रविदास जयंती के अवसर से प्रारंभ होने वाली विकास यात्रा जिले की जनपद पंचायत आलोट के 262 गांव में पहुंचेगी।

आलोट जनपद पंचायत के बरखेड़ाकला से 5 फरवरी को यात्रा प्रारंभ होगी जो बरखेड़ाकला से चलकर जमुनिया शंकर तक पहुंचेगी। इसी प्रकार 6 फरवरी को कराड़िया से यात्रा प्रारंभ होकर खजूरी देवड़ा तक रहेगी। 7 फरवरी को शीशाखेड़ी से बरडिया राठौर तक, 8 फरवरी को कांडिया से भोजाखेड़ी तक, 9 फरवरी को गोयल से धरोला तक, 10 फरवरी को खामरिया से रिछा तक, 11 फरवरी को आलोट शहर में, 12 फरवरी को जहानाबाद से अरवलिया सोलंकी तक, 13 फरवरी को कछालिया से खारवाखुर्द तक, 14 फरवरी को किशनगढ़ से डेलवास तक, 15 फरवरी को कोलूखेड़ी से लसूडिया सूरजमल तक, 16 फरवरी को ताजखेड़ा से करवाखेड़ी तक, 17 फरवरी को ताल शहर में, 18 फरवरी को असावता से मुंडलाकला तक, 19 फरवरी को बटवाडीया से मिन्डली तक, 20 फरवरी को हाट पिपलिया से नयानगर तक, 21 फरवरी को लसूडिया जंगली से गुर्जर बरडिया तक, 22 फरवरी को सरसी से भूतेड़ा तक, 23 फरवरी को हिंगोरिया धांधू से बडावदी तक, 24 फरवरी को डूमाहेड़ा से ललियाना तक तथा 25 फरवरी को बड़ावदा में यात्रा रहेगी।

जनपद पंचायत पिपलोदा के 91 गांव में जाएगी विकास यात्रा

जिले की जनपद पंचायत पिपलोदा में विकास यात्रा का जो रूट चार्ट तैयार किया गया है उस अनुसार 9 1गांव में यात्रा पहुंचेगी। 6 फरवरी को यात्रा का प्रारंभ होगा। ग्राम आम्बा से विभिन्न गांव में होती हुई छोटी नाल तक यात्रा जाएगी। 7 फरवरी को कोटडा से चाचरी तक, 8 फरवरी को बड़ौदा से बड़ायला माताजी तक, 9 फरवरी को हल्दुनी से ऊपरवाडा तक, 10 फरवरी को उमट पालिया से आजमपुर डोडिया तक, 13 फरवरी को अयाना से नौलखा तक, 14 फरवरी को सुखेड़ा से धतुरिया तक, 15 फरवरी को बानीखेड़ी से बछोडीया तक, 16 फरवरी को बछोडीया से कालूखेड़ा तक, 17 फरवरी को जेठाना से जड़वासा तक तथा 20 फरवरी को लसूडिया नाती से विभिन्न ग्रामों में होती हुई सेमलखेड़ी तक यात्रा पहुंचेगी। प्रत्येक दिवस यात्रा के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

=========================

विरासत को जीवित रखने के प्रयास किये जाए

सुजापुर में पर्यटन स्थल पहुच मार्ग एवं पूर्व सांसद स्मृति उपवन का भूमिपूजन हुआ

रतलाम 02 फरवरी 2023/ विकास की पहली सीढी ग्राम के मूलभूत सुविधाओं से जुडी हुई होती है l हमे संस्कृति व विरासत को जीवित रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उक्त विचार पिपलोदा तहसील के पर्यटन स्थल माताजी पहुच मार्ग सुजापुर एवं पूर्व सांसद स्व डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय स्मृति उपवन एवं प्रतिमा स्थल के भूमिपूजन के अवसर पर अतिथियों ने व्यक्त किये।

कार्यक्रम में महर्षि पतंजली संस्कृत संस्थान  के उपाध्यक्ष श्री भरतदास बेरागी, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, श्री के.के. सिंह कालूखेडा, श्री बद्रीलाल शर्मा एवं दिनेश व्यास घटवास की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ी माताजी पर्यटन स्थल सुजापुर पहुच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष निधि से लगभग एक करोड़ रु की राशि से मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग एक किलोमीटर पहाड़ी का यह मार्ग जर्जर हो रहा था जिसके लिए विधायक डॉ. पाण्डेय लगातार प्रयास कर रहे थे। इस पर्यटन स्थल पर प्राचीन आस्था के माताजी मंदिर पर हजारो की संख्या में पर्यटकों का आवागमन होता है। लगातार आवागमन में हो रही कठिनाई के निराकरण हेतु विधायक डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया, जिस पर इस वर्ष के बजट में लगभग एक करोड़ रु की राशि स्वीकृत की गई थी।

अतिथियों द्वारा पहाड़ी पर्यटन स्थल पर पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय स्मृति उपवन व प्रतिमा स्थल का भी भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुजापुर स्व. डॉ. पाण्डेय की जन्मस्थली भी है, उनके इस क्षेत्र से गहरे लगाव व कर्मस्थल होने से उनकी स्मृति को सदेव जीवित रखा जाएगा। इस हेतु पहाड़ी पर प्रतिमा एवं एक उपवन का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।  कार्यक्रम में अमित पाठक, राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, गोकुल पटेल, ऋतिक जोशी, सुभाष पांचाल, अजय पाण्डेय, ठा.दिलीप सिंह सोलंकी, रामप्रसाद राठोड, दिनेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

==============================

फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पधारी हित

रतलाम 02 फरवरी 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले में पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2023 के लिए रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पदाभिहित किया गया है।

जारी किए गए आदेश के अनुसार जिले की सभी जनपद पंचायतों के लिए संबंधित एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर रहेंगे।

==============================

पेसा एक्ट कानून की जानकारी देने का सिलसिला जारी

रतलाम 02 फरवरी 2023/ रतलाम जिले में शासन द्वारा मध्य पूर्ण रुप से लागू पेसा एक्ट की जानकारी जिले के जनजाति क्षेत्रों में आम लोगों को उपलब्ध कराने और जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य निरंतर जारी है।

इस कड़ी में सैलाना जनपद पंचायत के ग्राम आम्बापाडा में पेसा एक्ट कानून की जानकारी दी गई एवं समितियां बनाई गई। इस दौरान गांव के सभी युवा, बुजुर्ग, महिलाएं एवं गांव के प्रधान सरपंच शंकाबाई मईडा, सचिव मोतीलाल भावर, गांव के अध्यक्ष नागजी भाई व कनीराम मईडा, कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित थे। कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू की छात्रा सोनू निनामा और एमएसडब्ल्यू के छात्र पंकज निनामा द्वारा गांव के बाशिंदों को पेसा एक्ट पर जानकारी दी गई।

==============================

आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित

रतलाम 02 फरवरी 2023/ महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत परियोजना रतलाम ग्रामीण 2 में स्वीकृत आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित है।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना श्री अनिल जैन ने बताया कि जिले के ग्राम सेजावता में आंगनवाडी क्रमांक 2 के लिए कार्यकर्ता, सेजावता क्रमांक 2 में सहायिका, अमलेटा क्रमांक 2 में सहायिका, डेलनपुर क्रमांक 1 में सहायिका, ग्वालटोली में सहायिका, बरबोदना क्रमांक 1 में सहायिका, बरबोदना क्रमांक 1 में सहायिका तता सेमलपाडा में सहायिका हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका की आयु सीमा 1 जनवरी 23 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित है। अधिक जानकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना रतलाम ग्रामीण 02, नरसिंह वाटिका लक्कडपीठा रतलाम से प्राप्त की जा सकती है।

==============================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}