रतलामताल

भगवान राम राक्षसों का नाश करने वन गये,इसी प्रकार हमें भी हिन्दू धर्म की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए- श्री गेहलोद 

रिंगनोद प्रखंड की शौर्य यात्रा ढोढर नगर में संपन्न

 

ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की रिंगनोद प्रखंड की शौर्य यात्रा ढोढर नगर में संपन्न हुई। सर्वप्रथम राम दरबार और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद रतलाम के विभाग संगठन मंत्री श्री अर्जुन गेहलोत ने कहा कि भगवान राम भी जब साधु-संतों की रक्षा के लिए गए तो उन्होंने रास्ता नहीं बदला, उन्होंने धरती को निशाचर विहीन करने का संकल्प लिया। हमारा वैभवशाली इतिहास रहा है। इस भारत को, सोने की चिड़िया कहा जाता था। देश संपन्न देश था। गौरवशाली देश था, जब राम रावण को मार कर अयोध्या लौटे, तो वह सोने की बनी लंका को साथ में लेकर नहीं आए, उन्हें अपनी जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी का अर्थ माता और मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊपर है।” यही नहीं आज संपूर्ण हिंदू समाज एक होकर राष्ट्रहित के लिए लगा है, हमारा लक्ष्य बड़ा हैं, हम हिंदू हिंदू भाई-भाई है,यही संकल्प लेना है।भगवान राम ने स्वयं माता शबरी के झूठे बेर खाए थे, आज समय एक होने का है हमारा लक्ष्य बड़ा है। हमने सौगंध खाई थी अयोध्या में मंदिर बनाने की, भव्य मंदिर बन चुका है। अब हम मथुरा काशी के साथ-साथ पूरी दुनिया में भगवान श्री राम का गुंजायमान करवाएंगे।

यात्रा पूरे नगर में निकाली जिसमें हिंदू समाज में बढ़-चढ़कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में संत त्यागी महाराज, जिला अध्यक्ष श्रीपाल दसेड़ा, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष भेरूलाल माली, प्रखण्ड मंत्री आशीष, प्रखण्ड संयोजक संदीप राठौड़, व्यायाम शाला मुकेश धाकड़ एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला प्रखंड खंड एवं ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}
19:40