राष्ट्र निर्माण की गूंज, ऐतिहासिक अधिवेशन में राष्ट्रवादी विचारधारा का संगम – आशीष चौहान

तीन दिवसीय विद्यार्थी परिषद अधिवेशन का आज होगा समापन
अखिल भारतीय विद्यार्थियों ने निकाली शोभायात्रा, नगर में बनी आकर्षण का केन्द्र
नीमच। शहर में 24 दिसंबर से शुरू हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांतीय अधिवेशन छात्रों और राष्ट्रवाद के विचारों का संगम बना। तीन दिन तक चलने वाले इस भव्य कार्यक्रम के साथ बुधवार को मंच पर विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान की उपस्थिति रही। अधिवेशन में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं और छात्रों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। आशीष चौहान ने अपने संबोधन में परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का माध्यम है। विद्यार्थी परिषद हमें अपने अतीत के गौरव से जुड़ने और भविष्य के लिए नए विचार विकसित करने की प्रेरणा देता है। यह केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से नई दिशा दिखाता है। इस वीर धरती पर छात्रों को राष्ट्रीय सोच और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाने आया है। विद्यार्थी परिषद ने हमेशा देश के नाम को भारत बनाने और शिक्षा में भारतीयता को बढ़ावा देने की मांग उठाई है। यह संगठन देश के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। इसी क्रम में आज गुरुवार 26 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे एबीवीपी के मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस जी सुखाड़िया पुण्य श्लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर विषय पर अपने उद्बोदन देंगे।
शोभायात्रा बनी आकर्षण
अधिवेशन का आयोजन नीमच में दूसरी बार किया गया है। इस आयोजन की तैयारियां पिछले दो महीनों से जोरों पर थीं। अधिवेशन का मुख्य आकर्षण 25 दिसंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा रही। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कमल चौक पहुंची। शोभायात्रा का स्वागत शहर के नागरिक जगह-जगह करते नजर आये। जिसके बाद एक विशाल खुला अधिवेशन हुआ। जहां युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। आयोजित शोभायात्रा में ‘अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश’ के समागम से भारत की एकता में विविधता और अखंडता के दिव्य स्वरूप देखने को मिला। साथ ही विद्यार्थी परिषद के इतिहास विकास के बारे में बताते हुए प्रान्त मंत्री दर्शन जी कहार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को आज देश और समाज में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। देश और समाज में परिवर्तन की आवश्यकता है। मिशन साहसी कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि 10 लाख से ज्यादा देशभर में छात्राओं को प्रशिक्षित करने का काम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया है। साथ ही विद्यार्थी परिषद इस तरीके के अभियानों के माध्यम से देश और समाज में परिवर्तन करने का काम कर रहा है। व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और समाज, राष्ट्र निर्माण करने की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. ऐसे लोगों को खड़े करने की आवश्यकता है। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
खुला अधिवेशन के मंच से विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र जी सौलंकी, प्रान्त मंत्री दर्शन जी कहार ने अपने ओजस्वी उदबोधन से उपस्थित छात्र शक्ति में ऊर्जा का संचार किया। मंच से विभिन्न विषयों पर छात्र नेता राधिका सिंह सिकरवार पूर्व प्रान्त मंत्री, अर्जुन यादव प्रान्त सह मंत्री, करणदीप सिंह, रोहित सस्तिया ने अपना भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त रावत ने किया एवम आभार नगर मंत्री अमन बैरागी ने माना।