बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हिंदी सिनेमा की मशहूर और सुरों की मलिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शुरुआत में उनके कार्डियक अरेस्ट की खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में परिवार की ओर से स्पष्ट किया गया कि उन्हें थकान और सीने में संक्रमण की समस्या थी।
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि मां नहीं रहीं, उनका सोमवार को सुबह 11 बजे से लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा. नियति देखिए…आशा भोसले और बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन की उम्र एक ही है. लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी तो वहीं आशा भोसले ने भी 92 साल की उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दोनों ने एक ही दिन यानी रविवार को ही इस जग को अलविदा कहा था. आशा ताई के निधन पर पूरा देश, पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है.
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ. वे प्रसिद्ध गायक और रंगमंच कलाकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं. छोटी उम्र से ही आशा और लता ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली. 1943 में उन्होंने मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ में पहला गीत गाया, जबकि 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ के गीत ‘सावन आया’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा.
संगीत जगत की अमर आवाज-
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और हर पीढ़ी के दिलों पर राज किया। उनके मशहूर गानों में “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे सदाबहार गीत शामिल हैं, जो आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं।
संघर्ष से शिखर तक का सफर-
उनका संगीत सफर आसान नहीं रहा, लेकिन अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई और दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
दो बार मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
आशा भोसले को दो बार सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. पहला साल 1981 की फिल्म ‘उमराव जान’ के ‘दिल चीज क्या है’ के लिए और दूसरा साल 1986 की फिल्म इजाजत के ‘मेरा कुछ सामान’ के लिए.
सात बार मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड
आशा भोसले को कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले, उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार 7 बार मिला. ये अवॉर्ड उन्होंने कई गानों के लिए प्राप्त किए, जिनकी लिस्ट यहां है.
1968: ‘गरीबों की सुनो’ (फिल्म – दस लाख)
1969: ‘पर्दे में रहने दो’ (शिकार)
1972: ‘पिया तू अब तो आजा’ (कारवां)
1973: ‘दम मारो दम’ (हरे रामा हरे कृष्णा)
1974: ‘होने लगी है रात’ (नैना)
1975: ‘चैन से हमको कभी’ (प्राण जाए पर वचन न जाए)
1979: ‘ये मेरा दिल’ (डॉन)



