सुवासरा में दाऊदी बोहरा समाज अंजुमने सैफी जमात के द्वारा नेत्र शिविर आयोजित किया गया

सुवासरा में दाऊदी बोहरा समाज अंजुमने सैफी जमात के द्वारा नेत्र शिविर आयोजित किया गया
पंकज बैरागीसुवासरा।दाऊदी बोहरा समाज के धर्म गुरूजी डॉ सय्य्दना मुफद्दल सैफुद्दीन (त.उ. श.) के आदेश और उनके फरमान के मुताल्लीक सुवासरा नगर में दाऊदी बोहरा समाज अंजुमने सैफी जमात के मातहत उमूर सेहत के मेंबर और बुरहानी मेडिकल कमेटी के मेंबरों द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
दाऊदी बोहरा समाज में जनाब आमिल शेख हुसैन भाई साहब सिंगापूर वाले और अंजुमने सैफी जमात के मातहत उमूर सेहत के मेंबर और बुरहानी मेडिकल कमेटी के मेंबरों द्वारा बोहरा समाज समाजनो के लिए एक आँखों की जाँच का केम्प लगाया गया। सुवासरा मे सैफीयाह हाई सेकेंडरी स्कूल मै जनरल आँखों के चेकअप का कैंप रखा गया इसमें सुवासरा के बोहरा समाज के समाजनो को बहुत फायदा हासिल हुआ। इसमें 7 कैटरेक्ट (मोतिया बिन्द) के और 4 गलौकोमा (काला पानी) के पेशेंट निकले गए।
आँखों की जाँच फेमस ऑय सर्जन डॉ मज़हर हुसैन परफेक्ट नेत्र चिकित्सक मंदसौर की टीम द्वारा किया गया।
इस कैंप मै बुरहानी मेडिकल एसोसिएशन टीम, बुरहानी गार्ड इंटरनेशनल सुवासरा, तोलोबा टीम सुवासरा और सैफीयाह स्कूल के स्टाफ ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाए दी। अंजुमने जमात सैफी द्वारा सभी समाजनो का धन्यवाद और आभार माना। और ऐसे सफल और सामाजिक हित के कार्यक्रम हमेशा होते रहे ऐसी कामना की। उपरोक्त आशय की जानकारी सुवासरा बोहरा समाज के मेडिकल कमेटी के मेंबर क़ादर भाई चक्की वाला, अली असगर भाई बुरहानी मेडिकल और मुर्तज़ा भाई मैमून द्वारा एक प्रेस नोट के माध्यम से दैनिक जनसारंगी के संवाददाता ताहा मोहम्मद को दी गईं।



