मंदसौर जिला

शामगढ़ के टकरावद में शराब दुकान खोलने का विरोध, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

शामगढ़ के टकरावद में शराब दुकान खोलने का विरोध, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

शामगढ़। मंदसौर जिले की शामगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम टकरावद में नई शराब की दुकान (ठेका) खुलने से स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।

दलित आबादी का हवाला, तुरंत बंद करने की मांग

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के स्थानीय नेता प्रिंस सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि टकरावद गांव में जिस स्थान पर शराब का ठेका खोला गया है, वहां 60% से अधिक दलित आबादी निवास करती है। रिहायशी इलाके में शराब की दुकान होने से क्षेत्र के सामाजिक वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर मंदसौर और एसपी मंदसौर को टैग करते हुए मांग की गई है कि इस ठेके को तुरंत बंद किया जाए। प्रिंस सूर्यवंशी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि: “जवाबदार अधिकारी इस मामले को तुरंत संज्ञान में लें, वरना भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सभी गांवों में ‘डायरी’ (अवैध शराब बिक्री के ठिकाने) बंद करवाने का काम करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}