लक्ष्यम् अकादमी से 10 छात्रों का पुलिस प्रशासन के विभिन्न पदों पर चयन होने पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

लक्ष्यम् अकादमी से 10 छात्रों का पुलिस प्रशासन के विभिन्न पदों पर चयन होने पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

सीतामऊ। लक्ष्यम् अकादमी से 10 छात्रों का पुलिस प्रशासन के विभिन्न पदों पर चयन होने पर सम्मान कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक जैन विवेकानंद अनुभव की पुलिस अधिकारी श्री दिनेश प्रजापति विशेष अतिथि संपादक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण मांदलिया विधायक प्रतिनिधि पूरणदास बैरागी भाजपा नेत्री सुनीता पालीवाल सभापति राधा सोनी पैरामाउंट अकादमी के प्राचार्य अविनाश उपाध्याय शिक्षक भूपेंद्र त्रिवेदी पत्रकार देवदास बैरागी राजेश चौधरी आदि मंचासिन अतिथि में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार ने कहा कि जीवन में नकारात्मक के बजाय सकारात्मक बने रहना है। जिसके हौसले बुलंद होते हैं तो असफलता उन्हें विचलित नहीं कर सकती हैं।
श्रीमती पाटीदार ने कहा पद्मावती एक्सप्रेस से 2011 में फेंके जाने और पैर गंवाने के बाद भी, खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा ने हार नहीं मानी। उन्होंने कृत्रिम पैर के सहारे अद्भुत दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए 21 मई 2013 को माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली दिव्यांग महिला बनने का कीर्तिमान स्थापित किया।एपीजे अब्दुल कलाम एनडीए कि परीक्षा देने के बाद भी वे सफल नहीं हो पाए वे आत्महत्या करने चले तो शिवानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान ने तुम्हें किसी अच्छे कार्य के लिए चुना है। और वे भारत के 11 वे राष्ट्रपति बने।
वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक जैन ने कहा कि
एसडीओपी श्री दिनेश प्रजापति ने कहा कि पुलिस कि वरदी आसानी से नहीं मिलती है। आपका या आपके माता-पिता का पूणय रहा है। श्री प्रजापति ने कहा कि अपराधी हमें पहचानता है पर हम नहीं जानते इसलिए अपनी सोचने समझने और उस पर निर्णय लेने कि क्षमता होनी चाहिए क्योंकि समाज आप पर भरोसा करता है। जब सफलता मिल जाए तो रुकना नहीं दुसरी उपर कि सिढी आगे बढ़ने कि तैयारी होना चाहिए वहीं असफलता मे भटकना नहीं हमारा सोशल पुरा करना है धेर्य रखना है। और फिर आगे बढ़ना है श्री प्रजापति ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि बहुत सारे छात्र व्यक्ति किसी छोटी नौकरी आरक्षक कि परिक्षा में फैल हो जाते हैं और वे उससे बड़ी पोस्ट पर चयन हो जाते हैं।
संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया ने कहा कि लक्षम एकेडमी के संचालक भाई संजय जी चौहान कि बहुत बड़ी त्याग और तपस्या है जिसका लाभ आप सबको मिल रहा है। श्री चौहान ने तन-मन और धन को छोड़कर राष्ट्र सेवा के प्रकल्प को चुना है। ऐसा चयन कर लेना बहुत आसान है।पर इसको लगातार पांच वर्षों तक संजोकर रखना बहुत बड़ा एवं सराहनीय कार्य है। तथा श्री मांदलिया ने सभी उपस्थित छात्रों को बधाई शुभकामनाएं दी।
शिक्षक भूपेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि सफलता और असफलता जीवन में दोनों का जोड़ है। जो पहले आ जाती तो दुसरी रह जाती है सफलता मे आगे बढ़ना और असफलता में घबराना नहीं चाहिए क्योंकि असफलता ही हमें मजबूती से आगे बढ़ना सिखाती है।
प्राचार्य उपाध्याय ने कहा कि किसी भी कार्य को तब तक करते रहो जब तक सफलता नहीं मिलती जब भी असफल हुए उससे शिक्षा लेकर आगे बढ़ने से सफलता अवश्य मिलती है।
भाजपा नेता पुरणदास बैरागी ने सभी को बधाई शुभकामनाएं दी। और अपने मोटिवेशन विचार व्यक्त कर उपस्थित छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर सभी अतिथि द्वारा निरंतर पांच वर्षों से समर्पित भाव से सेवा देकर लक्षम् एकेडमी को संचालित कर रहे संचालक श्री संजय चौहान का फुल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात सभी चयनित छात्र छात्राओं का फुल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। अंत में संचालक श्री चौहान द्वारा सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।



