सुवासरामंदसौर जिला

किशोरपुरा में श्री ओम पुष्पांजलि वेयरहाउस पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई के अतिथि में उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया गया 

किशोरपुरा में श्री ओम पुष्पांजलि वेयरहाउस पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई के अतिथि में उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया गया 

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत किशोरपुरा में तरनोद सड़क मार्ग स्थित किशोरपुर नई आबादी क्षेत्र में जय किसान उपार्जन केंद्र, श्री ओम पुष्पांजलि वेयरहाउस नई आबादी तरनोद रोड किशोरपुरा पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई के मुख्य अतिथि में किसानों का स्वागत कर द्वारा गेहूं उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर किसानों द्वारा पहली बार गेहूं की तुलाई की गई। इस अवसर पर ग्राम मसूदी के किसान अमर सिंह, श्रीपाल सिंह तथा सुवासरा के किसान भारमल बंजारा ने अपनी उपज केंद्र पर पहुंचाई।

कार्यक्रम में सुवासरा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई, मंडल महामंत्री श्याम सिंह देवड़ा, अभय जैन, गोविंद मेहर, नगर परिषद के नवनियुक्त एल्डरमैन दिनेश गुप्ता, पार्षद वीरेंद्र जैन, युवा नेता लक्ष्मण सिंह चौहान (राजा भैया) एवं सौभाग्य फरक्या सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा भगवान रिद्धि-सिद्धि विनायक श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात किसानों के गेहूं की तुलाई की गई और “जय जवान-जय किसान” के नारों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण बना।

वेयरहाउस के संचालक एवं अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार डपकरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के आशीर्वाद से उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ है।

वहीं सुवासरा कृषि उपज मंडी के जागरूक नागरिक सचिव विजय कुमार जैन ने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज का क्रय-विक्रय अधिक से अधिक संख्या में मंडी परिसर में करें, ताकि सही तौल एवं नगद भुगतान का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से भी मंडी में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम का सफल संचालन एल्डरमैन दिनेश गुप्ता द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार कालू डपकरा द्वारा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}