मंदसौरमध्यप्रदेश

“लाड़ली घर” (दृष्टि बाधित कन्याओं) के शिक्षार्थ आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 11 अप्रैल को

“लाड़ली घर” (दृष्टि बाधित कन्याओं) के शिक्षार्थ आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 11 अप्रैल को

मंदसौर। दिव्यांग बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विश्व मित्र जन सेवा समिति द्वारा संचालित “लाड़ली घर” (दृष्टि बाधित कन्याओं) के शिक्षार्थ आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर गुरुवार को संजय गांधी उद्यान के सामने स्थित होटल अम्बा में एक विशेष पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

पत्रकार वार्ता में संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय संत डॉ. श्री कृष्णानंद जी महाराज (पुष्कर धाम, अजमेर) ने बताया कि संस्थान द्वारा दृष्टि बाधित बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। आश्रम में वर्तमान में 50 बालिकाएं निवासरत हैं, जिनके रहने, खाने-पीने एवं शिक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी संस्था द्वारा उठाई जा रही है। जिन बालिकाओं में विशेष प्रतिभा है, उन्हें उसी क्षेत्र में प्रशिक्षित कर भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से उच्च पदों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। संगीत एवं गायन में रुचि रखने वाली बालिकाओं को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने समाज से अपील की कि यदि कहीं दृष्टि बाधित बालिकाएं मिलें तो उन्हें आश्रम तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि उनकी उचित देखभाल और शिक्षा सुनिश्चित हो सके।

संत श्री के सानिध्य में संजय गांधी उद्यान, मंदसौर में 11 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो प्रतिदिन प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित होगी। कथा के जजमान श्रीमती राधा देवी गहलोत एवं उनके परिवारजन रहेंगे।

कथा क्रम अनुसार 11 अप्रैल को पोथी पूजन एवं कलश यात्रा, 12 अप्रैल को शिव महिमा, कपिल देव एवं ध्रुव चरित्र, 13 अप्रैल को नरसिंह अवतार एवं वामन अवतार, 14 अप्रैल को भगवान राम महिमा एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 15 अप्रैल को श्रीकृष्ण बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पर्वत महिमा, 16 अप्रैल को महारास एवं रुक्मिणी विवाह तथा 17 अप्रैल को सुदामा चरित्र के साथ कथा का विराम होगा।

कथा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं तथा मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}