नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 11 अप्रैल 2026 शनिवार

//////////////////////////////////////////

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में 5 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित

नीमच 10 अप्रेल 2026, कलेक्‍टर श्री हिमाशु चंद्रा द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में कुल 5 लाख 6 हजार 125 रूपये की शास्ति अधिआरोपित की गई है। कलेक्‍टर ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अनावेदक अवैध खनिज परिहवनकर्ता वाहन चालक देवीलाल पिता नारायण गुर्जर निवासी इटावा‍ तहसील बेगू जिला चित्‍तौडगढ द्वारा रैत का अवैध परिवहन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 28125 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 4 लाख रूपये इस प्रकार कुल 4 लाख 28 हजार 125 रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं। खनि अधिकारी को निर्देशित किया है, कि अधिरोपित जुर्माने की राशि 428125 रूपए चालान से 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने पर जप्त शुदा वाहन डम्‍पर पंजीयन क्र.आर.जे.09जी.ई.6768 को मुक्त करने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

इसी तरह अनावेदक अवैध परिवहनकर्ता वाहन मालिक मनोहर लाल पिता सुखलाल धाकड़ निवासी अचलावदा तहसील जावद, जिला नीमच द्वारा मिट्टी का अवैध परिवहन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 39 हजार रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 29 हजार रूपये इस प्रकार कुल 78 हजार रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं। खनिज विभाग द्वारा खनिज का अवैध उत्‍खनन पाए जाने पर, प्रकरण पंजीबद्ध कर, कलेक्‍टर न्‍यायालय नीमच में प्रस्‍तुत किए गए थे।

===================

खनिज टीम ने की कार्यवाही- पांच वाहन जप्‍त

नीमच 10 अप्रेल 2026, जिले में खनिज के अवैध उत्‍खनन परिवहन एवं भण्‍डारण के विरूद्ध शुक्रवार को खनिज टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जावद क्षेत्र के नयागांव एवं बोरखेडी क्षेत्र में मिट्टी का उत्‍खनन एवं अवैध परिवहन करते पाए गए पांच वाहनों को जप्‍त किया गया है। खनिज अधिकारी श्री गजेन्‍द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज टीम द्वारा अवैध उत्‍खन्‍न परिवहन करते पाए जाने पर मिट्टी के जे.सी.बी.आर.जे.09ई.ए.5801, जे.सी.बी.आर.जे.35 ई.ए.0976, जे.सी.बी.आर.जे.09ई.ए.5982, जे.सी.बी.3डी.एक्‍स एवं डम्‍पर आर.जे.09जी.बी.3961 को जप्‍त कर, पुलिस थाना नयागांव की अभिरक्षा में खडे किए गए है।

=====================

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह आज नीमच आएंगे

नीमच 10 अप्रेल 2026, म.प्र.मानव अधिकार आयोग भोपाल के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह, आज शनिवार, 11 अप्रेल को प्रात: 10 बजे गांधी सागर से प्रस्‍थान कर दोपहर 12 बजे कार द्वारा नीमच सर्किट हाउस आएंगे और दोपहर 12.30 बजे समाज सेवी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। आप शाम 7 बजे होटल एवं रिर्जाट मणिरत्‍नम महू रोड नीमच पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित शपथ विधि समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में भाग लेने के बाद रविवार रात्रि 1.45 बजे जयपुर भोपाल एक्‍सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

============

नीमच में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी पालकों की भीड़

नीमच 10 अप्रेल 2026, शिक्षा विभाग नीमच द्वारा शासकीय उ.मा.वि.क्रं.-02, नीमच में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ आज बड़े उत्साह के साथ किया गया। मेले का उदघाटन कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अमन वैष्णव भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

पुस्तक मेले में कुल 15 दुकानदारों द्वारा शालाओं में प्रचलित सभी कक्षाओं की, गणवेश, पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। निजी प्रकाशकों की पुस्तकों पर लगभग 20 प्रतिशत तथा स्टेशनरी सामग्री जैसे कॉपियां एवं रजिस्टर पर 50 प्रतिशत तक का आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे पालकों एवं विद्यार्थियों को काफी लाभ मिल रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुजानमल मांगरिया ने पालकों से अपील की है, कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर, इस अवसर का लाभ उठाएं। मेले के प्रथम दिवस ही लगभग 300 से अधिक पालकों ने पहुंचकर, रियायती दरों पर पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री क्रय की। यह पुस्तक मेला 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें आगामी दिनों में और अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद हैं।

================

लोडकिया एवं ढ़ाकनी में नि:शुल्‍क होम्‍योपैथिक चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न

113 रोगियों ने लिया लाभ

नीमच 10 अप्रेल 2026, अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शासकीय होम्योपैथी औषधालय लोडकिया एवं ढाकनी द्वारा नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 213 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, नि:शुल्क औषधि‍यां वितरण की गई। शिविर में डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.भरत पाटीदार, डॉ.तुलसीराम अलावे, डॉ.सोनि‍का सोलंकी, श्री हरिशदास बैरागी एवं श्री शैलेंद्र पाटीदार ने अपनी सेवाएं दी।

=====================

भारत विकास परिषद ‘सुभाष शाखा’ का शपथ ग्रहण समारोह आज, नई कार्यकारिणी संभालेगी दायित्व

नीमच। सेवा एवं संस्कार के उद्देश्य से कार्यरत भारत विकास परिषद की सुभाष शाखा (नीमच) द्वारा सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण एवं सदस्य परिवारों का शपथ ग्रहण समारोह आज 11 अप्रैल, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम महू रोड स्थित मणिरत्नम् रिसोर्ट में सायं 7:30 बजे से प्रारंभ होगा।
समारोह में राष्ट्रीय ओजस्वी वक्ता पं. मनोज कश्यप का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश मानव आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रांतीय सचिव विनोद काला शपथ अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंहल एवं रीजनल गतिविधि संयोजक प्रदीप चौपड़ा का भी विशेष सानिध्य रहेगा।
कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाती चौपड़ा, मण्डी व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश भारद्वाज एवं वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष संतोष चौपड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष मनीष गर्ग, सचिव प्रमोद मालू, कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, उपाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल एवं सहसचिव महेश शर्मा, महिला प्रमुख संध्या राठी दायित्व संभालेंगे। साथ ही प्रांतीय कार्यसमिति, मार्गदर्शक मंडल एवं विभिन्न प्रकल्प संयोजकों की घोषणा भी की जाएगी।
निवर्तमान अध्यक्ष ललित राठी सहित परिषद पदाधिकारियों ने सभी सदस्य परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।
========

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}