मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 11 अप्रैल 2026 शनिवार

////////////////////////////////////////

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष माननीय डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन उपरांत जिला अधिकारियों की बैठक ली

मंदसौर 10 अप्रैल 26/ मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष माननीय डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन व पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की । तदुपरांत कलेक्टर व अन्य जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक कर सीतामऊ रोड दुर्घटनाओं पर गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश के साथ अन्य मानव अधिकार संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की ।

इस अवसर पर मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह ने उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा से भी आत्मीय भेंट कर चर्चा की ।

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से आत्मीय भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंदसौर में मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह का जिला प्रशासन,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठन के पदाधिकारीयो ने आत्मीय स्वागत किया गया।

============

सभी अधिकारी मानव अधिकार के संरक्षण के लिए प्राथमिकता से कार्य करें – मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह

मानव अधिकार आयोग के मा.अध्यक्ष ने जिलाधिकारीयों के साथ बैठक ली

मंदसौर 10 अप्रैल 26 / मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने सर्किट हाउस मंदसौर में जिलाधिकारीयों के साथ बैठक ली । बैठक में उन्होंने मानव अधिकारों के उल्लंघन संबंधित प्रकरण की विस्तार से समीक्षा की एवं प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग , पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना , सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एएसपी श्री बघेल, एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि सभी अधिकारी तत्परता से मानव अधिकार के संरक्षण के लिए कार्य करें। साथ ही जिले में जितने भी मानव अधिकारों से संबंधित जितने भी प्रकरण लंबित है उनका प्राथमिकता से निराकरण कर उचित कार्य करने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग के द्वारा जिले में चल रही शासकीय योजनाओं के संबंध में मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक से ड्रग्स एवं तस्करी संबंधित मामलों की जानकारी दी ।

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉक्टर सिंह ने पेयजल के संबंध में सीएमओ से विस्तार से चर्चा की एवं जल के परीक्षण के बारे में जानकारी ली। स्लेट पेंसिल उद्योग में जितने भी पंजीकृत उद्योग है वहां पर कार्य करने वालों का समय-समय पर टीबी की जांच करने के निर्देश दिए ।

एमपीआरडीसी से मंदसौर से सीतामऊ रोड के संबंध में तत्परता से करवाई कर रोड को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए ।

==================

एचपीवी वैक्सीन का डोर-टू-डोर सर्वे करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

मंदसौर 10 अप्रैल 26/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल, एसडीएम श्री शाक्य सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निर्देश दिए कि एचपीवी वैक्सीन के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए। जिन गांवों में बालिकाओं का वैक्सीनेशन कम हुआ है, उन गांवों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि ब्लॉकवार योजना बनाकर प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच गांवों का चयन कर विशेष अभियान के तहत वैक्सीनेशन किया जाए। साथ ही स्कूलों से समन्वय स्थापित कर वहां अध्ययनरत बालिकाओं का भी टीकाकरण कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को कवर किया जा सके।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।

================

जिला सहकारी बैंक मंदसौर की ऐतिहासिक उपलब्धि

अटल पेंशन योजना में देशभर में टॉप-5 में स्थान, सहकारी क्षेत्र की बैंकों में प्रथम स्थान

मंदसौर 10 अप्रैल 26 / कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला सहकारी बैंक मंदसौर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत देशभर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बैंक द्वारा सर्वाधिक APY खाते खोलने के परिणामस्वरूप जिला सहकारी बैंक मंदसौर ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-5 बैंकों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है, वहीं सहकारिता क्षेत्र की बैंकों में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनिल कच्छारा द्वारा उक्त जानकारी देते हुवे अवगत कराया है कि यह उपलब्धि बैंक की मजबूत कार्यप्रणाली, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं एवं जन-जन तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में APY योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया, जिससे बड़ी संख्या में नए खातों का सफल पंजीयन संभव हो सका।

बैंक प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय अपने समर्पित कर्मचारियों, सहयोगी संस्थाओं एवं जागरूक ग्राहकों को दिया है। उन्होंने कहा कि बैंक भविष्य में भी इसी प्रकार जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

इस उपलब्धि से न केवल बैंक की साख में वृद्धि हुई है, बल्कि सहकारिता क्षेत्र को भी राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है।

=============

डायलिसिस की सुविधा दूर दराज के गांव के लोगों के लिए उपयोगी सेवा : मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह

मंदसौर प्रवास में मा.अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप द्वारा दलोदा में रोटरी क्लब द्वारा संचालित डायलिसिस कक्षौ का अवलोकन कर शुभारंभ किया जिसमें नई मशीनें शीघ्र प्रारंभ की जायेंगी

मंदसौर 10 अप्रैल 26 / मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने दलोदा में भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र में रोटरी क्लब द्वारा अस्पताल स्थापित डायलिसिस मशीनों का समाज सेवियों के साथ अवलोकन कर वहाँ चिकित्सा करा रहे मरीज़ों से चर्चा की।साथ ही डायलिसिस की 7अतिरिक्त मशीनों को लगाने के लिए निर्मित नवीन कक्षों का शुभारंभ किया।इसके पूर्व समाजसेवी रोटरी क्लब के अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप का माला, गमछों एवं स्मृति चिन्ह से आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉक्टर सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब के सदस्य मानवता की सेवा का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।इस डायलिसिस केंद्र से दूर-दुराज के लोगों को फायदा मिलेगा। अस्पताल में आयुष्मान के माध्यम से डायलिसिस का लाभ मिलेगा । साथ ही उन्होंने डायलिसिस के मरीजों से चर्चा की एवं उनसे जानकारी प्राप्त की । साथ ही 7 नई मशीन स्थापित कक्षा का अवलोकन किया एवं संचालक से भी चर्चा की । इस दौरान बड़ी संख्या में मंदसौर रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं ग्रामीण एसडीएम सहित नागरिक मौजूद थे ।

==============

उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा 11 अप्रैल को गांव चलो अभियान अंतर्गत विभिन्न गांव में होंगे शामिल

मंदसौर 10 अप्रैल 26 / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा 11 अप्रैल को मंदसौर जिले के विभिन्‍न गांवों में गांव चलो अभियान में सम्‍म‍िलित होंगे।

तय कार्यक्रम अनुसार उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा प्रातः 10:30 ग्राम मुंदडी, प्रातः 11:00 सिंदपन, प्रातः 11:30 ग्राम ढाबला चौपाटी, दोपहर 12:00 ग्राम दौरवाडा,

दोपहर 12:30 ग्राम बादपुर, दोपहर 01:00 ग्राम बूढ़ा, दोपहर 02:30 ग्राम ईरली, दोपहर 03:00 ग्राम कित्तुखेडी,

दोपहर 03:30 ग्राम झार्डा, सायं 04:00 ग्राम सोम्या, सायं 04:30 ग्राम नारायणगढ, सायं 05:00 ग्राम बादरी, सायं 05:30 ग्राम गुडभेली बडी, सायं 06:00 ग्राम पिपल्यामंडी, सायं 06:30 ग्राम पिपल्यापंथ, सायं 07:00 ग्राम बही पार्श्वनाथ एवं सायं 07:30 ग्राम बालागुडा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम पश्‍चात मंदसौर के लिए प्रस्‍थान एवं मंदसौर में रात्रि विश्राम करेंगे।

===============

मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में

प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स

मंदसौर 10 अप्रैल 26 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार के नेतृत्व में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में परंपरागत पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रदेश के 68 शासकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एआई एवं फिनटेक विथ एआई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं। इनमें 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस तथा 13 स्वायत्त महाविद्यालय शामिल हैं। यह कोर्स आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित किया जाएगा। विद्यार्थियों को इसकी सुविधा नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मिलना शुरू होगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

2000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष 2000 विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं फिनटेक विथ आई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में यह लक्ष्य 1000 विद्यार्थियों का था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।

नवीन शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को मिलेगा पाठ्यक्रमों का लाभ

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन ने बताया कि महाविद्यालयों में परंपरागत विषयों से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वे आसानी से रोजगार से जुड़ सकेंगे। प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं फिनटेक विथ एआई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं। प्रथम चरण की सफलता को देखते हुए छात्र संख्या को दोगुना कर दिया गया है।

===========

100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर के अंतर्गत संजीत नाका क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
टीबी के प्रति जन-जागरूकता और स्क्रीनिंग पर दिया गया विशेष जोर

मंदसौर।  100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के तहत  दिनांक 10 अप्रैल 2026 को कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान के सानिध्य में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शहर के हाई रिस्क एरिया संजीत नाका, लक्ष्मीबाई चौराहा में आयोजित हुआ।
शिविर का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय वार्ड पार्षद सत्यनारायण भांभी द्वारा किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग और हाई रिस्क क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा टीबी (क्षय रोग) जैसी बीमारियों की समय पर पहचान करना था।
स्वास्थ्य विभाग के टीबीएचवी श्री अजय पाण्डेय ने उपस्थित जनसमुदाय को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लगातार कई दिनों तक खांसी, भूख न लगना, वजन में गिरावट, रात को पसीना आना और बुखार रहना टीबी के संकेत हो सकते हैं। टीबी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। बलगम (खंखार) की जांच में पॉजिटिव आने पर 6 माह का नियमित उपचार पूरी तरह स्वस्थ कर देता है। जन-जागृति ही इसका सही इलाज है।
शिविर में आए नागरिकों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें प्रमुख रूप से एक्सरे के माध्यम से संदिग्ध मरीजों और पूर्व में उपचाररत मरीजों की जांच, हीमोग्लोबिन , ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बीएमआई का परीक्षण शामिल था।
शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएँ दीं, जिनमें मेडिकल कॉलेज से इंटर्न डॉ. इशिका सोनी एवं श्री हेमंत शिल्पी, श्रीमती कांता भंडारी महिला पर्यवेक्षक, फार्मासिस्ट नयन राठौर, एक्स-रे टेक्निशियन नितेश प्रजापत एवं प्रदीप पाटीदार, एएनएम, सिस्टर, उषा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

=============

कचनारा फ्लैग में श्रीमद भागवत कथा व तुलसी विवाह का भव्य आयोजन: जय हिन्द ग्रुप मंदसौर ने कथा वाचक श्री शर्मा का किया सम्मान
मंदसौर,,कचनारा फ्लैग में इन दिनों श्रीमद भागवत कथा एवं तुलसी विवाह महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव से आनंद ले रहे हैं। इसी कड़ी में, सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहने वाले जय हिन्द ग्रुप, मंदसौर द्वारा कथा वाचक श्री शर्मा को
श्री पशुपतिनाथ महादेव की तस्वीर भेंट कर किया स्वागत अभिनंदन किया गया,,,
जय हिन्द ग्रुप की संस्थापक स्वर्गीय श्रीमती सपना गौड़ (दीदी) की प्रेरणा और संयोजक कुलदीप सिंह गौड़ के नेतृत्व में ग्रुप के पदाधिकारी कथा स्थल पर पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस अवसर पर जय हिन्द ग्रुप के संरक्षक मार्गदर्शक गिरीश कुमार गौड़ , व, प्रदेश महिला मंडल अध्यक्ष श्री मति संगीता संजय माथुर ने कथा वाचक पंडित कृष्ण चन्द्र शर्मा को विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की मनमोहक तस्वीर भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}