सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन
कानपुर/नागपुर, सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समूह को विश्वसनीय संस्था ग्रेट प्लेस टू वर्क® का प्रतिष्ठित सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।यह उपलब्धि समूह की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, पारदर्शी मानव संसाधन नीतियों तथा कर्मचारियों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत समूह की निम्नलिखित सभी इकाइयों को एक साथ यह सर्टिफिकेशन प्रदान किया ।
सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड
नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड
उदयपुर बेवरेज लिमिटेड
सुपीरियर पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
इंडो यूरोपियन बेवरेज लिमिटेड
सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड
चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड
यह सर्टिफिकेशन कर्मचारियों के व्यापक फीडबैक, ऑनलाइन सर्वे, साक्षात्कार तथा समूह की कार्य संस्कृति और कर्मचारी कल्याण संबंधी डेटा के विस्तृत एवं निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया है।समूह के CHRO एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बताया, “सभी इकाइयों में ऑनलाइन माध्यम से कर्मचारियों का निष्पक्ष फीडबैक लिया गया। कर्मचारियों की कंपनी की नीतियों और कार्यप्रणाली से उच्च स्तर की संतुष्टि देखकर हम बेहद प्रसन्न हैं। यह सर्टिफिकेशन पूरे समूह के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”इस पूरे सर्टिफिकेशन प्रक्रिया का सफल नेतृत्व मनी गुप्ता एवं मनीष मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्लांट निदेशकों, जीएम, एचओडी, प्लांट एचआर टीमों तथा कर्मचारियों एवं श्रमिकों का सराहनीय सहयोग प्राप्त रहा।समूह के सीईओ आशीष शेट्टी ने इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों, प्रबंधन टीम और सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सफलता हमारे सामूहिक प्रयास, समर्पण और सकारात्मक कार्य वातावरण का सुंदर परिणाम है। हमारी सबसे बड़ी पूंजी हमारे कर्मचारी हैं और हम उनकी खुशी एवं विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करते हुए आगे बढ़ता रहेगा।


