सुवासरामंदसौर जिला
जिपं अध्यक्ष श्रीमति पाटीदार ने रेहटड़ी में मांगलिक भवन के कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का किया अवलोकन

जिपं अध्यक्ष श्रीमति पाटीदार ने रेहटड़ी में मांगलिक भवन के कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का किया अवलोकन
बसई। जनसेवा ही हमारा संकल्प है,और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के भाव को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ विजय पाटीदार ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजयपुर के अंतर्गत ग्राम रेहटड़ी में निर्माणाधीन मांगलिक भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया।
इस अवसर पर श्रीमती पाटीदार ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि प्रदेश में भाजपा की जनकल्याणकारी सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में यह मांगलिक भवन ग्रामवासियों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा सिद्ध होगा।



