सोने और चांदी की कीमत में आज आई गिरावट, सोना 1100 वहीं चांदी 4700 लुढ़की

सोने और चांदी की कीमत में आज आई गिरावट, सोना 1100 वहीं चांदी 4700 लुढ़की
सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है। एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही चांदी 4,700 रुपये सस्ती हो गई जबकि सोने की कीमत में भी 1100 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है।
9 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में 3 फीसदी तक की गिरावट आई। COMEX पर सोने की कीमत आज 1% से ज़्यादा गिरकर 4,700 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रही थी, जबकि पिछले दो सत्रों में इसमें 1.5% की बढ़त हुई थी। इस बीच गुरुवार को एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान COMEX पर चांदी की कीमतें 3% गिरकर 73 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं।
एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 4,700 रुपये की गिरावट आई है जबकि सोना भी 1,100 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,39,918 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2,35,850 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 4,785 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,133 रुपये तक आ गई। सुबह 9.15 बजे यह 3,937 रुपये यानी 1.64 फीसदी गिरावट के साथ 2,35,981 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
गुरुवार को MCX गोल्ड जून वायदा 0.29% की गिरावट के साथ 1,51,336 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX सिल्वर मई अनुबंध लगभग 1.02% गिरकर 2,37,464 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमत 1,53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट है. वहीं एक दिन पहले की बात करें तो Apr 08, 2026 तारीख को मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 1,49,880 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट थी. यानी पिछले के मुकाबले आज सोने की कीमत में 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट की बढ़ोत्तरी हुई है।
अमेरिका और ईरान के दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत होने के बाद ऐसा हुआ। विदेशी बाजारों में मजबूत रुझानों का घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी सकारात्मक असर पड़ा। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, अब सोना चढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी की कीमतें बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलो हो गई हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को बाजार बंद होने तक 24-कैरेट सोने की कीमत चमककर 1,51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इसमें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। जहां तक गुड रिटर्न के आंकड़ों का सवाल है तो अब 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का दाम 1,41,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।



