भोपालमध्यप्रदेश

मप्र में यूसीसी की तैयारी तेज, मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक

मप्र में यूसीसी की तैयारी तेज, मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में तेजी से तैयारी कर रही है। गृह विभाग इस संबंध में काम कर रहा है और एक राज्य स्तरीय समिति गठित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार सरकार 2026 के मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक विधानसभा में पेश कर सकती है। सरकार गोवा सहित अन्य राज्यों के मॉडल का अध्ययन कर प्रदेश के लिए मसौदा तैयार करेगी। कानून लागू करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों से चर्चा भी की जाएगी।

यूसीसी लागू होने पर विवाह, तलाक, संपत्ति और गोद लेने से जुड़े मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू होगा। वहीं आदिवासी समुदाय की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए कानून बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}