वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा के जन्मदिन पर नेताओं का स्नेहिल सम्मान, भोपाल में लिया आशीर्वाद

वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा के जन्मदिन पर नेताओं का स्नेहिल सम्मान, भोपाल में लिया आशीर्वाद
गरोठ- भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रेरणा स्रोत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य माननीय रघुनंदन जी शर्मा साहब के जन्मदिन के अवसर पर उनके भोपाल स्थित निवास पर आत्मीय मुलाकात का दौर देखने को मिला।
इस अवसर पर गरोठ विधायक माननीय चंदरसिंह जी सिसोदिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया ने पहुंचकर श्री शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान सभी ने श्री शर्मा के लंबे सार्वजनिक जीवन, संगठन में उनके योगदान एवं मार्गदर्शन को याद करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेताओं ने कहा कि रघुनंदन जी शर्मा का अनुभव और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार सशक्त होता जा रहा है।
इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई और क्षेत्र के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
===========



