मंदसौरमंदसौर जिला

कोतवाली पुलिस द्वारा गांधी चौराहै पर हुई हत्या के प्रकरण के दोनो आरोपियो को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस द्वारा गांधी चौराहै पर हुई हत्या के प्रकरण के दोनो आरोपियो को किया गिरफ्तार

मंदसौर- पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री टी.एस. सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 05-04-26 को रात्रि मे गांधी चौराहै पर हुई चाकूबाजी की घटना के हत्या के प्रकरण के दोनो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

05 अप्रेल 2026 की रात्रि करीब 09-30 बजे आरोपी युवराज माली एवं रोहित चौहान के द्वारा मृतक अरुण वर्मा निवासी नरसिहपुरा मंदसौर को पुराने गाली गलौज के विवाद के चलते बातचीत हेतु गांधी चौराहे पर बुलाया था। जहां बातचीत के दौरान ही आरोपियान ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम देकर मृतक अरुण वर्मा पर जान से मारने की नियत से अरुण वर्मा को चाकू मारकर घायल कर दिया था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना के पश्चात से ही आरोपीगण फरार थे। उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी तत्काल सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में पृथक पृथक पुलिस टीम मंदसौर एवं आस पास के जिलो रतलाम, अलीराजपुर, पेटलावद मे आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु भेजी गई थी। अंततः प्रकरण के दोनो आरोपियो युवराज पिता रवि माली उम्र 19 साल नि कर्मचारी कोलोनी अभिनंदन नगर कोलोनी मन्दसौर एवं रोहित पिता शंकरलाल चोहान उम्र 23 साल नि अलावदाखेडी मंदसोर को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त हुई है।

आरोपी का नाम- 01 युवराज पिता रवि माली उम्र 19 साल नि कर्मचारी कोलोनी अभिनंदन नगर कोलोनी मन्दसौर

02 रोहित पिता शंकरलाल चोहान उम्र 23 साल नि अलावदाखेडी मंदसोर

सराहनीय कार्य- जितेन्द्र भास्कर नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर (विवेचना अधिकारी) के निर्देशन में निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली, प्रआर 158 विनोद नामदेव, प्रआर 43 अजयसिह, आर 103 शेलेन्द्र सिह, आर 861 नरेन्द्र सिंह, आर 258 मोहित पंवार, आर 924 अरुण कुमाऱ, आर 463 हरिश राठोर, आर 480 जितेन्द्र मालोदे, आर 563 अमित पांचाल, आर 312 सुधीर राठोर, आर 922 समरथ चौहान, आर 569 मनीष धौलपुरिया, आर 707 ईश्वर धाकड, आर 784 भगवान दास, आर 170 वसीम अकरम , आर 01 आशुतोष गिरी सैनिक 148 रामेश्वर कुमावत, की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}