
कलयुगी बेटे का हैरतअंगेज कारनामा, अपनी ही माँ-बहन के गहनों पर डाला डाका
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
ग्राम पिपलिया सिसोदिया में हुई चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि घर में चोरी करने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि परिवार का अपना ही बेटा निकला, जानकारी देते हुए एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर ने बताया की आरोपी राहुल पाटीदार जो पिछले चार वर्षों से रतलाम के काटजू नगर में रह रहा था 3 अप्रैल 2026 की रात को आरोपी ने अपने ही घर से माँ और बहन के सोने के गहने चोरी किए थे, पुलिस ने आरोपी के पास से दो सोने के मंगलसूत्र और एक जोड़ी सोने की झुमकी बरामद की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है, फरियादी कन्हैयालाल पाटीदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की, संदेह के आधार पर जब पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, पुलिस ने उसके किराए के मकान से चोरी किया गया सारा माल बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया है, इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक आरसी खडिया और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



