
ग्राम पंचायत फोफलिया का गांव सारेलिया नई आबादी में मूलभूत सुविधाओं से वंचित
राजू पटेल
कुकड़ेश्वर ।तहसील टप्पा राजस्व सीमा से लगा गांव सारेलिया नई आबादी ग्राम पंचायत फोफलया से लगा सरेलिया गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित कुकड़ेश्वर से नई आबादी से लेकर फोफलिया तक का डामोर रोड में जगह-जगह गड्ढे हो गया है शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है गांव सरेलिया के ग्रामीण एवं महिलाओं ने मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पटेल को ग्रामीणों ने बताया कि हमें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है हमारे यहां सीसी रोड पूर्व बनाया था उखड़ गया कहीं बनाया भी नहीं गया और अभी नालियां नहीं है नालियां की वजह से हमें कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों के साथ ग्रामीण महिलाएं ने बताया और महिलाएं खुद नालियों को साफ करने स्वयं भीड़ गई है एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार स्वच्छता के नाम से ढिडोरा पीट रही है कहां गई आपकी स्वच्छता , आगे बताया गया है कि स्कूल के पास में भी एक बड़ा गड्ढा बनाया गया है लेकिन उस गड्ढे से भी विद्यालय के छात्रों को भी परेशानी और आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मनासा एसडीएम सुश्री किरण आंजना से मांगकी है कि यहां के ग्रामीण की मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण करने की कृपा करें एवं उक्त ठेकेदार द्वारा जो रोड बनाया गया रोड को डामरीकरण फिर से उसकी मरम्मत करवाई जाए ।
उक्त समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारी ग्राम पंचायत के सचिव से संपर्क करना चाहा लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।



