गरीब परिवार की बिटिया ने नाम रोशन किया एमपी पुलिस में सुश्री सलोनी का चयन

गरीब परिवार की बिटिया ने नाम रोशन किया एमपी पुलिस में सुश्री सलोनी का चयन
कुकड़ेश्वर अविनाश पटेल
कुकड़ेश्वर। नगर के समीप छोटा सा गांव भाटखेडीखुर्द राजपूत समाज परिवार की बेटी सुश्री सलोनी पिता भवर सिंह गोड का चयन एमपी पुलिस में हुआ है जिससे परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल है।
भंवर सिंह गॉड की दो बेटियां है जिसमें छोटी बेटी सुश्री सलोनी ने नगर से 5 किलोमीटर दूर भाटखेड़ी से रोजाना साइकिल से कुकड़ेश्वर 12वीं तक पढ़ाई कर हमेशा प्रथम रही है उसके बाद पढ़ाई जारी करते हुए तैयारी करके एमपी पुलिस में चयन हुआ है जिससे परिवार व गांव का एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है सफलता पर सुश्री सलोनी ने राजू पटेल को बताया कि मैंने अपने घर से 5 किलोमीटर दूर रोज स्कूल जाकर पढ़ाई जारी रखी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका माता-पिता का आशीर्वाद एवं हौसला बुलंद करने का श्रेय जाता है।
सुश्री सलोनी ने तैयारी कर रहे भाई बहनों को संदेश मैं बताया कि किसी भी क्षेत्र में जाने से पहले अपना लक्ष्य बनाकर रोजाना का शेड्यूल तैयार कर पढ़ाई करने से सफलता निश्चित मिलती है इस सफलता पर नगर प्रेस क्लब कुकड़ेश्वर के हसमुख बोहरा राजू पटेल भंवरलाल मांडीवाल दशरथ नागदा राजू माली विनोद पोरवाल प्रकाश जैन सतीश खाबीया भगवती प्रसाद सोनी आदि सदस्यों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य कामना की है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू पटेल ने सुश्री सलोनी राजपूत को दूरभाष पर बधाई देकर उसे आज से 6 साल पुरानी बात याद दिलाए जब आज से 6 साल पूर्व सुश्री सलोनी बिटिया के घर गए थे तो उनसे यही पूछा गया था कि आपको अच्छी पढ़ाई करके कौन से विभाग में नौकरी करना है तो उसके द्वारा एक लक्ष्य निर्धारित कर हमें बताया गया था कि मुझे एमपी पुलिस में जाना है भोलेनाथ ने इनका सपना साकार किया एक बार उनसे समाज सेवा का कुछ ऐसा कार्य था जो हम लोगों के साथ रहकर उनके द्वारा एक सराहनीय कार्य कर एक मिसाल कायम की गई थी ।



