नीमचमध्यप्रदेश

बरखेड़ा कला ग्राम पंचायत के स्कूल परिसर में अतिक्रमण का अंबार यात्री से लेकर आमजन अस्त

बरखेड़ा कला ग्राम पंचायत के स्कूल परिसर में अतिक्रमण का अंबार यात्री से लेकर आमजन अस्त

जिला कलेक्टर में कि गई शिकायत कों घोल कर पी गए जवाबदार अधिकारी

रतलाम जिले की आलोट तहसील के अंतिम छोर पर स्थित बरखेड़ा कला ग्राम पंचायत आज अतिक्रमण अव्यवस्था और लापरवाही का उदाहरण बनती जा रही है। विडंबना यह है कि इस ग्राम पंचायत को पूर्व सांसद एवं वर्तमान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने आदर्श ग्राम पंचायत योजना के अंतर्गत गोंद लिया था लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरित है। चहुंओर अतिक्रमण है।

27/01/2026 कों जिला कलेक्टर को शिकायत आ.जा. क्रमांक 217 दिनांक 28/01/2026 के पत्र पर भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब तहसीलदार पंकज पवैया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते जा रहें हैं आखिर क्यों विवश हैं स्कूल परिसर से लगी दुकानों कों हटाने में अतिक्रमणकर्ता ने विधालय को चहुंओर से घेर रखा है जिससे छात्र छात्राओं को स्कूल में प्रवेश व निकास के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसकी लिखीत शिकायत एसडीएम कार्यालय में करने के बाद भी तहसीलदार पंकज पवैया ने इसे गंभीरता से नहीं लिया उल्टे शिकायतकर्ता को पंचायत नियमों का ज्ञान देते हुए उक्त अतिक्रमण भूमि ग्राम पंचायत की बताकर अपनी कर्तव्य से विमुख हो गए जबकि कि आलोट तहसील कार्यालय द्वारा बरखेड़ा कला स्कूल परिसर के अतिक्रमणकर्ता कों हटाने का सूचना पत्र क्रमांक/2178 रीडर – 1/25 दिनांक 9/02/2026 प्रकरण क्रमांक 00141अ 68/2025-26 ग्राम पंचायत बरखेड़ा में शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 560/2 किता 1 रकबा 0405 पर व्यावसायिक अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा विधालय सीमा में गुमटी लगाने पर नोटिस जारी किया गया किन्तु आज तक कोई कार्रवाई तहसीलदार पंकज पवैया नहीं कर पाए मात्र नोटिस जारी कर इतिश्री कर ली गई। अब सवाल यह उठता है कि जिस जगह अतिक्रमणकर्ता ने अपना अतिक्रमण कर रखा है वह भूमि ग्राम पंचायत बरखेड़ा कला की हैं तो तहसीलदार द्वारा इनको नोटिस क्यों दिया जाता और हर वर्ष भूमि टेक्स क्यों लिया जाता है।‌ सवाल यह है कि जब आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त क्षेत्र में यह हाल है तो अन्य गांवों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब देखना यह है कि जिला कलेक्टर आलोट तहसीलदार पंकज पवैया की किलास लेकर स्कूल परिसर सीमा में गुमटी तथा दुकानों के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}