बरखेडी नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल पिपलिया जोधा, एवं जडवासा उप फाईनल मैच जीत हासिल की

32 गांव के खिलाड़ियों ने लिया टूर्नामेंट में भाग, खिलाड़ियों का अनूठा विरोध बना चर्चा का विषय
ढोढर। ग्राम बरखेड़ी में भाटी क्लब पिपलिया जोधा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच जड़वासा व पिपलिया जोधा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें पिपलिया जोधा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उसने विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस बीच टूर्नामेंट का समापन विवादों से घिरता नजर आया। पुरुस्कार वितरण समारोह के दौरान अप्रत्याशित स्थिति देखने को मिली। इस मौके पर टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि जीवन सिंह शेरपुर थे। जब पिपलिया जोधा की क्रिकेट टीम को विजेता घोषित किया गया तो टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि से हाथ नहीं मिलाया और ना ही हैंडशेक किया। विजेता टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से उनसे ट्रॉफी लेने भी नहीं पहुंचे। खिलाड़ियों के सख्त रवैये के चलते पिपलिया जोधा के छोटे बच्चों ने आगे बढ़कर मुख्य अतिथि के हाथों ट्रॉफी प्राप्त की। सूत्र बताते हैं कि खिलाड़ियों के इस विरोध के कारण जीवन सिंह शेरपुर के चेहरे पर निराशा के भाव स्पष्ट नजर आ रहे थे। खेल मैदान पर खिलाड़ियों का इस तरह का सामूहिक विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।



