नीमच

जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम

जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम

नीमच -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार नीमच जिले के सेक्टर भादवा माता मे 8 अप्रेल 2026 जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के द्वितीय चरण में नीलकंठ महादेव बोरखेड़ी नदी घाट पर ध्यान योग जल संवाद कार्यक्रम कर जल संरक्षण जागरूकता शपथ करवाई गई।जल संवाद में जिला समन्वयक द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में द्वितीय चरण में की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी 12 अप्रैल को बोरखेड़ी नदी पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान निर्धारण किया गया।जल संवाद उपरांत सभी को नदी घाट पर जल संरक्षण जागरूकता शपथ दिलवाई गई।जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा बोरखेड़ी नदी पर ज्ञान एवं योग का कार्यक्रम करवाया गया इस दौरान ग्राम बोरखेड़ी पानेरी सरपंच देवकिशन,जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर,नवांकुर संस्था सचिव श्रीमती शशि परिहार,कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,परामर्शदाता मीनू त्रिपाठी,प्रस्फुटन समिति सदस्य और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}