पुलिस अधीक्षक ने ली कंजर समुदाय की मीटिंग
गंगधार /झालावाड़
रिपोर्ट रमेश मोदी
पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया झालावाड़ ने सोमवार शाम द्वारा कंजर पुनर्वास कार्यक्रम के तहत डेरा कँजरान कोलवा में थाना गंगधार सहित गंगधार वृत के सभी डेरों में निवासरत कंजर समुदाय के व्यक्तियों की मीटिंग ली जाकर अपराध त्याग कर समाज की मुख्यधारा और रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय हे कि कंजर समाज विकास की मुख्य धारा से कोसो दुर रहकर ,अभावग्रस्त जिंदगी गुजार रहे हे ,पुलिस अधीक्षक ने इनको अपराध छोड़कर ,विकास की मुख्य धारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जीने की समझाइश दी ।
इस अवसर पर वृताधिकारी गंगधार हेमंत गौतम , थानाधिकारी डग भवर सिंह गुर्जर ,, गंगधार,थानाधिकारी अमरनाथ जोगी उन्हेल नागेश्वर थाना धिकारी राम करण कटारिया , सभी डेरों के मुखिया पटेल , सैकड़ों कंजर महिला , पुरुष बच्चे एवं कंजर पुनर्वास कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।


