नपं सभापति श्री सोनगरा ने कलेक्टर से कि भेंट तालाब के सीमांकन करने सहित जनहित के मुद्दे पर कि चर्चा

नपं सभापति श्री सोनगरा ने कलेक्टर से कि भेंट तालाब के सीमांकन करने सहित जनहित के मुद्दे पर कि चर्चा
मंदसौर । जिला कलेक्टर कार्यालय सुशासन भवन में सीतामऊ नगर परिषद सभापति विवेक सोनगरा द्वारा जिला अपर कलेक्टर एकता जयसवाल से मंगलवार को भेंट कर जनहित में चर्चा कि गई,
जिसमें सीतामऊ नगर क्षेत्र एवं वार्ड क्षेत्र एवं जनहित विषयों संदर्भ में विभागीय पत्र एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों की कर्तव्य कार्यों में निरंतर लापरवाही करने संबधित सीतामऊ नगर तालाब के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का सीमांकन करने की त्वरित कार्यवाही करने तथा अन्य विषयों एवं पत्र प्रेषित कर जनसमस्याओं के अतिशीघ्र समाधान करने एवं नगर के जनहित विभिन्न विषयों जनसमस्याओं के त्वरित स्थाई समाधान करने हेतु आग्रह कर अवगत कराया, उक्त विषयों संदर्भ अपर कलेक्टर द्वारा मुझे आश्वस्त किया कि विभिन्न जनहित विषयों पत्र संदर्भ में एवं कर्तव्य कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश देने एवं प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
उक्त संदर्भ में ही मंदसौर जिला डिप्टी कलेक्टर अनीता चकोटिया से जनहित विभिन्न विषयों को लेकर पत्र प्रेषित कर अवगत कराया गया चर्चा करी, उक्त संदर्भ में अधिकारी महोदय द्वारा संबधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कॉल पर पत्र संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए, आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।



